Breaking News

एसडीबी पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love

एसडीबी पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन

बिसौली बदायूं। एस.डी.बी. पब्लिक स्कूल में के.जी. से कक्षा 2 तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों का आकर्षक फैंसी ड्रेस कार्यक्रम जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कुल 66 प्रतिभागियों ने रंग-बिरंगे परिधानों में सज-धजकर नृत्य, गीत एवं विविध प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। बच्चों का मार्गदर्शन श्वेता एवं रोमा मैम द्वारा किया गया। प्री-नर्सरी से कक्षा 2 तक के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लिया, जिनमें विशेष रूप से अनन्या पराशरी (कृष्ण), अक्षिता, सार्थक, सात्विक, एप्पल, उजैर, माही, गौरव, सान्वी, उन्नति, अंश, रुद्रांश, महिमा, श्रद्धा, वंश, वेदीका, बादल, सुधांशु, यामिनी, नव्या आदि के मनमोहक प्रदर्शन ने सबका दिल जीत लिया। कार्यक्रम की सफलता में पी.एन.सी से कक्षा 2 तक की शिक्षिकाओं शालू, सुंदरी, विनीता, शालिनी, सिम्मी, मुस्कान, क्रति, गौरी, अर्चना, स्वाति सक्सेना, रीता, दिव्या आदि का सराहनीय सहयोग रहा। इस अवसर पर निर्देशक अखिलेश वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्या मीनू बत्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों ने सभी को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए बच्चों के उत्साह, प्रतिभा और प्रस्तुति की भूरी-भूरी प्रशंसा की। गतिविधि प्रभारी शारदा बवेजा ने भी सभी बच्चों की सुंदर व आकर्षक वेशभूषा की सराहना की। राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजे बच्चे अत्यंत सुंदर एवं दिव्य लग रहे थे। “राधे-राधे, कृष्ण-कृष्ण” के जयघोष से कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसमें विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जल निगम ने शुरू किया सड़क मरम्मत अभियान, 15 किमी सड़क की मरम्मत बाकी

Spread the loveक्षतिग्रस्त सड़कों की शिकायत टोल फ्री नंबर और ऐप पर कर सकेंगे ग्रामीण …