Breaking News

जान से मारने की नियत से फायर करने वाले एक अभियुक्त को मय लाइसेंसी दोनाली बन्दुक मय 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर व 01 खोखा कारतूस 12 बोर सहित गिरफ्तार

Spread the love

* मीरासराय में लाइसेन्सी बन्दूक से जान से मारने की नियत से फायर करने वाले एक अभियुक्त को मय लाइसेंसी दोनाली बन्दुक मय 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर व 01 खोखा कारतूस 12 बोर सहित गिरफ्तार किया गया*

बदायू शाम करीब 08.00 बजे डायल 112 द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मीरासराय में गोली चलने से एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई जिसमें थाना सिविल लाइन पुलिस बल मौके पर पहुचा तो घायल व्यक्ति अजय पुत्र वीरेन्द्र पाल सिंह निवासी मीरासराय थाना सिविल लाइन जनपद बदायूं जो जिला अस्पताल बदायूं लेकर गये है जिला अस्पताल बदायूं पहुचने पर ज्ञात हुआ कि सुमित उर्फ समीर सागर पुत्र राजेश्वर दयाल नि0 मीरा सराय थाना सिविल लाईन बदायूं ने अजय के जान से मारने की नीयत से फायर किया है जिस पर वादी श्री वीरेन्द्र पाल सिंह पुत्र ब्रजपाल सिंह निवासी मीरा सराय थाना सि0ला0 बदायूँ की तहरीर के आधार पर दिनांक 14.08.2025 को ही समय 23.12 बजे थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0 370/2025 धारा- 109 BNS बनाम सुमित उर्फ समीर सागर पुत्र रामेश्वर नि0 मीरा सराय थाना सिविल लाईन बदायूं पंजीकृत किया गया । इस अभियोग के सफल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार,अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशानुसार,क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइंस के नेतृत्व में आज दिनाँक 15.08.2025 को थाना सिविल लाइंस पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर नामजद अभियुक्त सुमित उर्फ समीर सागर पुत्र राजेश्वर दयाल निवासी मीरासराय थाना सिविल लाइंस को मय लाइसेन्सी दोनाली बन्दूक मय 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर व एक खोखा कारतूस 12 बोर सहित गिरफ्तार किया गया। लाइसेन्सी दोनाली बन्दूक की बरामदगी के आधार पर थाना सिविल लाइंस पर मु0अ0सं0 370/2025 धारा 109 बीएनएस व 25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक् उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।

*अभियुक्त से पूछताछ का विवरण-*
अभियुक्त की गिरफ्तारी के पश्चात पूछताछ पर अभियुक्त सुमित उर्फ समीर सागर ने बताया कि डीजे बजाने के ऊपर मामूली कहासुनी हुई थी लेकिन अजय व उसका परिवार मुझे व मेरे परिवार को गाली गलौज कर रहा था और मुझे ललकार रहे थे इस कारण मेरे द्वारा अपने पिता की लाइसेन्सी दोनाली 12 बोर की बन्दूक से गोली चला दी जो अजय को लग गयी मैं घर छोडकर के मय बन्दूक के भाग गया था ।

*गिरफ्तार किये गये अभि0 का नाम व पता –*
1.सुमित उर्फ समीर सागर पुत्र राजेश्वर दयाल नि0 मीरा सराय थाना सिविल लाईन बदायूं उम्र 27 वर्ष

*प्रकाश में आये अभियुक्त.*
राजेश्वर दयाल पुत्र श्री रामचरनलाल नि0 मीरा सराय थाना सिविल लाईन जनपद बदायूं

*सुमित उर्फ समीर सागर का अपराधिक इतिहास-*
मु0अ0सं0- 370/25 धारा 109 बीएनएस व 25 आर्म्स एक्ट थाना सिविल लाइन बदायूँ
मु0अ0सं0 513/22 धारा 153ए/211/295ए/505 भादवि थाना सिविल लाइन बदायूँ ।
मु0अ0सं0 274/21 धारा 298/447 भादवि थाना बिनावर बदायूं।
मु0अ0सं0 291/18 धारा 147/188/504 भादवि थाना इस्लामनगर बदायूं ।

*गिरफ्तारी का स्थान व दिनाँक*
ग्राम मीरासराय थाना क्षेत्र सिविल लाईन जनपद बदायूं दिनांक 15.08.2025 समय 01.10 बजे ।

*बरामदगी का विवरण -*
लाइसेन्सी दोनाली बन्दूक मय 1 जिन्दा 12 बोर कारतूस व 1 12 बोर खोखा कारतूस

*गिरफ्तार करने वाली थाना पुलिस टीम*
1.मनोज कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक 2.. उ0नि0 चमन गिरि 3. . हे0का0 263 विनोद शर्मा,4 का0 1730 सोविन्द्र बैसला

*


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में होली के अवसर पर प्राचीन शिव शक्ति भवन में बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार

Spread the love अबीर-गुलाल और सुगंधित फूलों से किया गया दिव्य सजावट का आयोजन बिल्सी। …

error: Content is protected !!