Breaking News

एचपी इंटरनेशनल स्कूल बदायूँ में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

Spread the love

एचपी इंटरनेशनल स्कूल बदायूँ में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

बदायूँ। एचपी इंटरनेशनल स्कूल, बदायूँ में 79वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति की उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एचपी ग्रुप के चेयरमैन श्री हरप्रसाद पटेल ने तिरंगा फहराकर किया। इसके उपरांत विद्यालय परिसर में प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें छात्रों ने देशभक्ति के नारे लगाकर वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

प्रभात फेरी के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। देशभक्ति गीत, कविताएं, भाषण और सामूहिक नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एचपी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन के छात्रों ने देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति को दर्शाते हुए लोकनृत्यों का मनमोहक प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री हरप्रसाद पटेल ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हमें प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप शिक्षा में गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर देना होगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आवश्यक सभी कदम उठाए जाएंगे।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक निदेशक श्री शिवम पटेल, एचपी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन के प्रबंधक निदेशक श्री रजत पटेल, एचपी ग्रुप निदेशक मंडल के सदस्य श्री यादवेन्द्र सिंह पटेल, श्री गजेन्द्र सिंह पटेल, श्री तीर्थेन्द्र पटेल, विद्यालय निदेशिका श्रीमती सेजल पटेल, एचपी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन की प्राचार्या श्रीमती रतिका चावला, एचपी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्म के प्रधानाचार्य श्री अरुण कुमार, एचपी इंटरनेशनल स्कूल प्रधानाचार्य श्री संदीप पांडे, उपप्रधानाचार्य श्री पंकज गुप्ता सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। सभी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए छात्रों को देशभक्ति की भावना को हमेशा जीवित रखने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम का समापन बंदेमातरम गीत और मिठाई वितरण के साथ हुआ, जहां विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!