Breaking News

श्रेष्ठ चिंतन और पवित्र आचरण से होगा हर कार्य संभव

Spread the love

श्रेष्ठ चिंतन और पवित्र आचरण से होगा हर कार्य संभव

बदायूं : प्रोफेसर कालोनी स्थित नृत्य आर्ट स्टूडियो कैंप कार्यालय पर 79 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।
मुख्य अतिथि स्काउट संस्था के पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि बच्चों का श्रेष्ठ चिंतन और पवित्र आचरण दुनियां का हर कार्य संभव कर दिखाने की सामर्थ्य रखता है।
नृत्य आर्ट स्टूडियो की संचालिका सोनम कश्यप ने कहा कि बच्चे अपनी प्रतिभाओं को निखारें, राष्ट्र के लिए उपयोगी और आत्मनिर्भर बनें। नृत्य में सर्वश्रेष्ठ रहे कौशल, आराध्या कश्यप, नृत्या, नव्या, माही, दर्शन, प्रज्ञा, अन्या, अश्विका, आर्यन, पीहू, गौरी, लाली, मेघा, आस्था, कनिष्क, इशिका, राधा यादव, चिंकी, अंशिका, सची, कनक, निधि, अन्वी, नीताकेशी आदि विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विनोद कश्यप, अर्पिता कश्यप, सौरभ गुप्ता, विवेक, विशाल, आलोक आदि मौजूद रहे। संचालन अर्पिता कश्यप ने किया।
———————–
बच्चों ने देशभक्त और क्रांतिकारी बनकर प्रस्तुत किए कार्यक्रम

बदायूं : स्काउट भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र पर 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर इंडियन स्काउट गाइड फैलोशिप के अध्यक्ष डा.एस के गुप्ता और भारत स्काउट गाइड संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने संयुक्त रूप से राष्ट्रध्वज फहराया।
इस मौके पर वीरेंद्र कुमार धींगड़ा, डा.भास्कर शर्मा, डा.उमेश गौड़, मुनेंद्र सक्सेना, असरार अहमद खां, सागर, संजीव, मनोरमा रस्तोगी, सीमा यादव, सीमा चौहान, महिपाल सिंह, अजय पाल सिंह, प्रेमलता चौहान, बंटी चौहान, बोधेंद्र राठौर, पूर्वी सक्सेना, रोशनी, अनुष्का, आस्था, मोहिनी, संजना, खुशी, वंदना, शीतल, मुस्कान आदि मौजूद रहीं।
संचालन जिला संगठन कमिश्नर मोहम्मद असरार ने किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पूर्व डीआईजी राम शरत राम ने सपा की सदस्यता ली, अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

Spread the loveलखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav की मौजूदगी में पूर्व डीआईजी …

error: Content is protected !!