Breaking News

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया

Spread the love

आज दिनाँक 17.08.2025 को प्रातःकाल में न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार,बदायूँ से जिला अस्पताल बदायूँ में भर्ती कराये गये अभियुक्त धीरेन्द्र पुत्र कुँवरपाल यादव निवासी ग्राम मोहसनपुर थाना इस्लामनगर,बदायूँ के जिला अस्पताल, बदायूँ से फरार होने पर अभिरक्षा में ड्यूटीरत पुलिसकर्मी मुख्य आरक्षी 07 धर्मेन्द्र कुमार तथा आरक्षी 107 कुशहर तैनाती रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ की घोर लापरवाही पायी जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुये थाना कोतवाली बदायूँ पर अभियोग पंजीकृत कर दोनों निलंबित पुलिसकर्मियों को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा अभियुक्त धीरेन्द्र उपरोक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें गठित कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । अभियुक्त उपरोक्त की अतिशीघ्र गिरफ्तारी की जायेगी ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षा और संस्कारों का संगम: 59 वर्षों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास कॉलेज

Spread the love ‘सत्यम शिवम् सुन्दरम्’ के आदर्श वाक्य को मानकर हर वर्ष 5500 से …

error: Content is protected !!