Breaking News

इग्नू के जुलाई 2025 सत्र में प्रवेश और नवीनीकरण की तिथि 31 अगस्त

Spread the love

आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र में जुलाई 2025 सत्र में चल रहे नवीन प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है साथ ही जुलाई 2025 सत्र में पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि भी बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है।
केन्द्र समन्वयक डॉ संजीव राठौर ने बताया है कि ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर लॉगिन कर क्षेत्रीय केंद अलीगढ़-कोड-47 के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय बदायूं में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र कोड 47043 पर आवेदन किया जा सकता है। कोऑर्डिनेटर ने जानकारी दी है कि इग्नू अध्ययन केंद्र पर उपलब्ध पाठ्यक्रमों में बीए तथा बीकॉम में प्रवेश हो रहे हैं। हिंदी, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान में एमए एवं एमकॉम तथा ग्राम विकास में स्नातकोत्तर डिप्लोमा जैसे पाठ्यक्रम में भी प्रवेश हो रहे हैं। एक वर्षीय अवधि के रोजगार परक 5 स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमो में पीजीडीआरडी, पीजीडीटी, पीजीडीईटी, पीजी डीईएमए, पीजीडीआईबीओ, डिप्लोमा पाठ्यक्रम डीबीपीओएफए तथा छह माह अवधि के बहुआयामी 4 सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम सीटीई, सीबीएस, सीआरडी, सीआजी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन उपलब्ध है।
अलीगढ़ क्षेत्रीय केन्द्र के निदेशक डॉ अजय वर्धन आचार्य ने बताया कि शीघ्र ही इस अध्ययन केन्द्र से अंग्रेजी, शिक्षाशास्त्र, इतिहास, अर्थशास्त्र आदि विषयों से एमए करने की सुविधा दी जाएगी तथा योगा से डिग्री और डिप्लोमा के कोर्स भी होंगे। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय अध्ययन केंद्र पर अन्य 5 जनपदों के अध्ययन केंद्रों को संबद्ध किया गया है तथा यहां उपलब्ध 17 पाठ्यक्रमों को बढ़ाकर अब 33 पाठ्यक्रमों की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। जिसकी जानकारी अध्ययन केंद्र के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। प्राचार्य डॉ श्रद्धा गुप्ता ने जनपद वासियों से आग्रह किया है, कि इग्नू अध्ययन केंद्र पर उपलब्ध कराए गए विभिन्न रोजगार परक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर अपना करियर बनाएं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

“नारी की गरिमा “

Spread the loveसहनशीलता, संघर्ष, गरिमा की कहानी नारी तुमने हर पृष्ठ पर उकेरी है मन …

error: Content is protected !!