Breaking News

रोटरी क्लब द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए “एक पेड़ मां के नाम” रविवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम।

Spread the love

बिसौली। रोटरी क्लब द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए “एक पेड़ मां के नाम” रविवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब के सदस्यों ने कई दर्जन पौधे लगाए और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
रविवार को कोतवाली परिसर में रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजय गर्ग के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया। श्री गर्ग ने कहा की पेड़ पौधों को लगाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। पौधे लगाएंगे तो पर्यावरण स्वच्छ रहेगी। कार्यक्रम के प्रायोजक किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के मालिक उदित गोयल ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए। क्लब के सचिव मुदित अग्रवाल ने कहा कि पौधे लगाना जितना जरूरी है उतना ही उसकी देखभाल करना भी। इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह, संयोजक देवेंद्र चौहान, इनरव्हील क्लब की सचिव भारती अग्रवाल, अर्चना वार्ष्णेय, शुभम गर्ग आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आश्रम के दिव्यांग बच्चों के लिए एक वाशिंग मशीन भेंट की।

Spread the loveबिसौली। जायन्ट्स ग्रुप बिसौली सिटी द्वारा मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र …

error: Content is protected !!