Breaking News

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के शुभारंभ से पूर्व नगर में श्रीकृष्ण शोभायात्रा निकाली

Spread the love

सहसवान: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के शुभारंभ से पूर्व नगर में श्रीकृष्ण शोभायात्रा निकाली गई।मेला प्रबंधक कृष्णा शंकर रायजादा और उनकी पत्नी किरन रायजादा ने देव स्वरुपों की पूजा अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। प्राचीन श्री बांके बिहारी मंदिर जहांगीराबाद से शुरू हुई शोभायात्रा मुहल्ले में भ्रमण के बाद अकबराबाद, बाजार विल्सनगंज, बजरिया, तहसील दरवाजा, सैफुल्लागंज, गोपालगंज, नयागंज होती हुई मेला स्थल प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय के मैदान में पहुंच कर समाप्त हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे धार्मिक धुनें बिखेरता बैंड, उसके पीछे राधा कृष्ण, श्री राम दरबार, और कंस की झांकियां मनमोहक दृश्य प्रस्तुत कर रही थी। नगर भ्रमण के दौरान लोगों ने जगह जगह शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा की और पूजा अर्चना कर आरती उतारी। शोभायात्रा के नगर भ्रमण के दौरान कोतवाल राजेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात रहा। शोभायात्रा में प्रशांत रायजादा, अनमोल रायजादा, दीपक सिंह, बंटी प्रजापति, ललित जौहरी, हर्षित सक्सेना, अभिषेक सक्सेना, शुभम सक्सेना, रोहित सक्सेना आदि का विशेष सहयोग रहा।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Spread the loveसास और बच्ची गंभीर घायल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा संवाददाता : …

error: Content is protected !!