Breaking News

राशन दुकान का निष्पक्ष ढंग से प्रस्ताव को किया प्रदर्शन

Spread the love

राशन दुकान का निष्पक्ष ढंग से प्रस्ताव को किया प्रदर्शन

क्षेत्र के गांव शेखा नगला के ग्रामीण ने सौंपा ज्ञापन

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव शेखा नगला के ग्रामीणों ने राशन कोटे की दुकान का उचित ढंग से प्रस्ताव न किए जाने का आरोप लगाते हुए सोमवार की दोपहर तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और पुन: खुली बैठक में निष्पक्ष तरीके से प्रस्ताव किए जाने की मांग की। बाद में एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा।

भाजपा नेता एवं गांव निवासी हीरा सिंह नेतृत्व में गांव के सैकड़ों लोग तहसील मुख्यालय पहुंचे और आरोप लगाते हुए बताया 12 अगस्त को उनके गांव शेखा नगला में राशन की दुकान का प्रस्ताव हुआ। जिसमें बाहरी लोगों को बुलाकर एक पक्ष ने अपना बहुमत दिखाकर अवैध ढंग से प्रस्ताव करा लिया। ग्रामीणों ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पहुंचकर निष्पक्ष तरीके से पुन: राशन की दुकान का प्रस्ताव किए जाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके पर मनोज कुमार, सुरेंद्र सिंह, नरेश पाल, श्याम कुमार, सोमेंद्र पाल, हेमेंद्र यादव, सूरजपाल, बृजपाल सिंह, प्रमोद कुमार, सुनील कुमार, राम खिलाड़ी, विवेक यादव, रूपसिंह, जितेंद्र यादव, दानवीर, संजीव कुमार, भवनेश, मुन्नालाल आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!