Breaking News

बिल्सी समाधान दिवस में दो शिकायतें हुई निस्तारित

Spread the love

बिल्सी समाधान दिवस में दो शिकायतें हुई निस्तारित

बिल्सी। सोमवार को तहसील के लोक सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी वैभव शर्मा ने शिकायतों को सुनकर गंभीरता पूर्वक व समयबद्ध निस्तारण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान यहां 35 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण हो सका। समाधान दिवस में चकरोड पर से अवैध कब्जा हटवाने, भूमि की पैमाइश कराने, से जुड़े प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए। इस अवसर पर एसपीआरए हिरदेश कठेरिया, एसडीएम प्रेमपाल सिंह, तहसीलदार प्रभा सिंह, नायब तहसीलदार बदन सिंह, मोहित कुमार राठी, पूर्ति निरीक्षक धीरज गुप्ता, कोतवाल मनोज कुमार, जेई गजेंद्र पाल सिंह, बीईओ गौतम प्रकाश आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उघैती पुलिस ने पिकअप लदी 2 चोरी की भैंसों और ₹5200 नकदी सहित 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के …