Breaking News

चोला चढ़ाने से प्राप्त होता है मनवांछित फल

Spread the love

चोला चढ़ाने से प्राप्त होता है मनवांछित फल

बिल्सी। नगर के तहसील रोड स्थित शिव शक्ति ओम मंदिर पर मंगलवार को श्री बालाजी भक्त मंडली के सेवादारों द्वारा श्री बालाजी महाराज पर चोला चढ़़ाकर भव्य श्रृंगार किया। यहां सबसे पहले श्री बालाजी महाराज को गंगा जल से स्नान कराया गया। फिर राम नाम का जप करते हुए बाबा को चोला चढ़ाने का कार्य शुरू किया गया। फिर बाबा को चांदी के वर्क अर्पण कर श्रृंगार किया गया। बताते है कि जो भी भक्त बालाजी महाराज पर चोला चढ़ाता है। उसकी मनोकामना जल्द पूर्ण हो जाती है और उसको मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। इसी क्रम दीप प्रज्जवलित कर हुनमान चालीसा का पाठ किया गया। बाद में आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर सौरभ देवल, अभिषेक देवल, देवांश देवल, उदयराज कोहली, संदीप माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। इधर तहसील क्षेत्र के गांव खौंसारा स्थित बालाजी धाम पर आचार्य ललित शर्मा और मोहल्ला संख्या चार स्थित संकट मोचन दरबार में मंहत संजय शर्मा ने बाबा का भव्य श्रृगार कर पूजा-अर्चना की। बाद में सभी को प्रसाद का वितरण किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ड्यूटी में लापरवाही पर उपनिरीक्षक और कांस्टेबल निलंबित

Spread the loveबदायूं। सहसवान थाना क्षेत्र के तकिया बाजार में गुरुवार को ट्रक में भैंसों …