Breaking News

विधायक हरीश ने किया सीता रसोई का शुभारंभ

Spread the love

विधायक हरीश ने किया सीता रसोई का शुभारंभ

शीघ्र दरबार रायपुर बुजुर्ग में वृध्दाश्रम खोलेगा

बिल्सी। मोहल्ला संख्या चार स्थित श्री संकट मोचन दरबार में मंगलवार निशुल्क सीता रसोई का शुभारंभ विधायक हरीश शाक्य ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि समाजसेवा की यह पहल न केवल श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए है, बल्कि मानवता की सच्ची सेवा का उदाहरण है। ऐसे धार्मिक सेवाओं के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। दरबार के महंत संजय शर्मा ने बताया कि फिलहाल सीता रसोई प्रत्येक मंगलवार को संचालित होगी, आगे सेवा विस्तार करते हुए इसे मंगलवार और शनिवार दिनों में भी निशुल्क खोला जाएगा। उन्होनें कहा कि दरबार की ओर से रायपुर बुजुर्ग गांव में जल्द ही एक वृद्धाश्रम खोलने की घोषणा की। विधायक ने संकट मोचन दरबार में दर्शन कर आशीर्वाद लिया और कन्या भोज कर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर चेयरपर्सन ज्ञानदेवी सागर, सुधीर सोमानी, राकेश माहेश्वरी, दीपक चौहान, आलोक सक्सेना, प्रदीप वार्ष्णेय, अर्जुन सिंह चौहान, प्रखर महेश्वरी, उमेश बाबू, अजीत गुर्जर, प्रदीप बाबू, भुवनेश वार्ष्णेय, अजय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

छह माह से जलभराव की समस्या, गंदे पानी के बीच आवागमन को मजबूर लोग

Spread the loveठाकुर चौक से होली चौक तक नाला निर्माण पूरा न होने से राहगीरों …