Breaking News

कुटी मंदिर में हुआ राम के रुप में महाकाल का श्रृंगार

Spread the love

कुटी मंदिर में हुआ राम के रुप में महाकाल का श्रृंगार

बिल्सी। मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर में सोमवार की रात भोलेनाथ के भक्तों ने भगवान राम के स्वरुप में महाकाल का अदभुत श्रृंगार किया। बाबा के दर्शन के लिए यहां देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहा। बाबा के भजनों पर भक्त जमकर झूमे। बाद में यहां बाबा की आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। यहां समिति के पदाधिकारियों ने श्रृंगार सेवा करने वाले परिवार को महाकाल का पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके कुलदीप वार्ष्णेय, सौरभ बाबू, मुन्ना लाल, उमेश वार्ष्णेय, रंजन माहेश्वरी, वासु वाष्र्णेय, छोटू वाष्र्णेय, मनोज कुमार, जॉली बाबू आदि भक्तों का विशेष सहयोग रहा। इधर नगर के बंबा चौराहे के निकट स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में भी भक्तों ने महाकाल का भव्य श्रृंगार पूजा-अर्चना की। बाद में प्रसाद का वितरण किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, किसानों और मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

Spread the loveबदायूं। मत्स्य विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाने के इच्छुक मत्स्य …

error: Content is protected !!