Breaking News

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में हुई शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी

Spread the love

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में हुई शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी

बिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में मंगलवार को शिक्षा-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों के समग्र विकास पर विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वस्थ दिनचर्या अपनाने की सलाह दी, वहीं अभिभावकों से बच्चों की मानसिक और शारीरिक सेहत पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया गया। डायरेक्टर वीपी सिंह ने कहा कि अभिभावक और शिक्षक के बीच संवाद बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। एमडी राहुल कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने अभिभावकों का आभार जताया और विद्यालय से सतत सम्पर्क बनाए रखने का आग्रह किया। इस मौके पर जूनियर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कॉर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री-प्राइमरी कॉर्डिनेटर राखी गुप्ता, रूबी मौर्य, मुनीश शर्मा, आकांक्षा गौतम, प्रशांत सिंह, विशेष चौहान, दीक्षा वार्ष्णेय, साक्षी गुप्ता, रागिनी मिश्रा, ट्विंकल जैन, ऐश्वर्या माहेश्वरी, प्रीति श्रीवास्तव, रूमा सक्सेना, विश्वदीपक शर्मा, अंजली सिंह, साक्षी सिंह, शिवानी सिंह, नाहिद सैफी आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ड्यूटी में लापरवाही पर उपनिरीक्षक और कांस्टेबल निलंबित

Spread the loveबदायूं। सहसवान थाना क्षेत्र के तकिया बाजार में गुरुवार को ट्रक में भैंसों …