Breaking News

मारपीट और तोड़-फोड़ करने में मामले में आठ पर हुई रिपोर्ट

Spread the love

मारपीट और तोड़-फोड़ करने में मामले में आठ पर हुई रिपोर्ट

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिध्दपुर चित्रसैन में पांच माह पहले एक घर में घुस कर मारपीट और तो़ड़-फोड़ के आरोप करने के आरोप में पीड़ित की ओर से कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने छह नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जांच शुरु कर दी है। गांव निवासी वृध्द रामसिंह पुत्र बेनीराम ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि दिनांक 15 मार्च 2025 की सुबह नौ बजे वह अपने घर पर था, तभी दरवाजे पर शराब पीकर प्रेमपाल, दिनेश, देवेन्द्र, बबलू, नन्हू, सत्यवीर व दो अज्ञात व्यक्ति ने गंदी गंदी गालियां देने लगे। जब उसने दरवाजा खोलकर उक्त लोगों से गालियां देने का कारण पूछा तो उक्त सभी लोग घर में घुस आये और तोड फोड़ करने लगे। जिसके बाद उनके चचेरे भाई गंगाराम आ गये। उन्होनें तोड फोड करने से रोका तो उक्त लोग आग बबूला हो गये और डन्डों से मारने पीटने लगे। जिससे वह घायल हो गए और आरोपी तमाम तरह की धमकी देतेे हुए चले गए। जिसके बाद वह घटना की रिपोर्ट लिखाने के लिए कोतवाली पहुंचे। यहां पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिसके बाद उन्होनें कोर्ट का सहारा लिया। मंगलवार को पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सपा की मासिक बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों पर हुआ मंथन

Spread the loveबिसौली। समाजवादी पार्टी के विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक गांव पैगा …