बदायूँ। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति में शिथिलता पाई गई। इस योजना अन्तर्गत मण्डल स्तर पर जनपद की स्थिति असंतोषजनक होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए आयुष्मान कार्ड कोऑर्डीनेटर डॉ0 वैभव को चेतावनी दी कि यदि इसमें शीघ्र ही सुधार नहीं हुआ तो उनके विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जिला स्तरीय स्वास्थ्य समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने समीक्षा के दौरान पाया कि जनपद में 1474 गांवों में 1096174 लाभार्थी हैं, जिसके सापेक्ष 689673 लाभार्थियों के ही आयुष्मान कार्ड बन सके हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी उचित दर विक्रेता की दुकानों पर राशन बटने के समय शिविर लगाकर वंचित सभी पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाएं जाए। संस्थागत प्रसव प्रगति समीक्षा के दौरान डीएम ने पाया कि गत वर्ष के सापेक्ष माह जून में सरकारी स्वास्थ्य ईकाईयों में 538 प्रसव कम हुए हैं, जबकि निजी चिकित्सालयों में गत वर्ष के सापेक्ष माह जून में 86 प्रसव अधिक हुए हैं। उन्होंने नाराजगी जताते हुए हिदायत दी कि व्यवस्था में सुधार लाकर लक्ष्य के सापेक्ष प्रसव कराए जाएं। जननी सुरक्षा योजना अन्तर्गत ककराला स्थित स्वास्थ्य केन्द्र पर गत वर्ष के 06 एवं चालू वर्ष के 30 प्रकरण भुगतान हेतु लम्वित पाए जाने पर डीएम ने कहा कि जनता के हितार्थ चलाई जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीकाकरण, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, मोतियाबिंद ऑपरेशन, फैमिली प्लानिंग, क्षय रोग नियंत्रण आदि कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की। स्तनपान, स्वस्थ, सुरक्षित और पोषित जीवन का आधार के तहत जनपद में 01 से 07 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी रामेश्वर मिश्रा सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Check Also
बहजोई में उर्वरक वितरण केंद्रों का औचक निरीक्षण, किसानों से लिया फीडबैक
Spread the loveबहजोई (सम्भल)। जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट …
Budaun Amarprabhat