Breaking News

श्री जगन्नाथ सेवा समिति एवं कृष्ण प्रेमी भक्तों ने मिलकर नगर के मधुवन फार्म हाउस पर नंदलाल जी का नंदोत्सव एवं लड्डूगोपाल मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

Spread the love

बिसौली। श्री जगन्नाथ सेवा समिति एवं कृष्ण प्रेमी भक्तों ने मिलकर नगर के मधुवन फार्म हाउस पर नंदलाल जी का नंदोत्सव एवं लड्डूगोपाल मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया। जिसमें सभी भक्त अपने लड्डू गोपाल को अपने साथ लाए।इस्कॉन गाजियाबाद एवं इस्कॉन बरेली से आए भक्तों के द्वारा किए गए हरे कृष्ण महामंत्र कीर्तन पर सभी भक्त मंत्रमुग्ध होकर झूमते रहे।पंचामृत से सभी भक्तों ने लड्डूगोपाल जी का अभिषेक किया। बिसौली के भक्त आदित्यराम प्रभु, लक्ष्मीरूपा माता जी, शिवांग अग्रवाल, जय शर्मा, और मेघा महाजन द्वारा हरिनाम की महत्ता को बताते हुए एक ड्रामा प्रस्तुत किया गया। भगवान को पालने में झुलाया। सभी ने भगवान की आरती की एवं प्रसाद ग्रहण किया। इस्कॉन से आए मुख्य अतिथि श्री मान दामोदर लीला प्रभु जी ने सभी भक्तों को भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का श्रवण पान कराया। इस अवसर पर गाजियाबाद से गोविंद मिश्रा प्रभु, बरेली से भीम अर्जुन प्रभु, अनुपम वार्ष्णेय, आंचल वार्ष्णेय, अंजली अग्रवाल, पारुल अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, अनमोल गर्ग, शिव शंकर रस्तोगी, अर्पित वार्ष्णेय, कृष्णा गुप्ता, मनोज यादव आदि प्रमुखता से उपस्थित रहे। अंत में प्रवीन अग्रवाल नादान ने जगन्नाथ सेवा समिति की ओर से सभी का आभार व्यक्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिल्सी में चला वृहद वृक्षारोपण अभियान

Spread the loveविधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में लगाए गए छायादार एवं फलदार पौधे, पर्यावरण …

error: Content is protected !!