Breaking News

पूजा-अर्चना के साथ शुरु हुआ गुधनी देवछठ मेला

Spread the love

पूजा-अर्चना के साथ शुरु हुआ गुधनी देवछठ मेला

बिल्सी। कछला-शाहबाद हाइवे पर स्थित तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी-खौंसारा में मुख्य रोड पर स्थित श्री बलदाऊ जी महाराज मंदिर पर हर वर्ष लगने वाले प्राचीन देवछठ मेला शनिवार से पूजा-अर्चना के साथ शुरु हो गया। मेला अध्यक्ष लवकुमार शर्मा एवं प्रबंधक रामजीमल शर्मा ने यहां सबसे पहले बलदेव महाराज की पूजा-अर्चना की। उन्होनें बताया कि मेले में इस बार रात में धार्मिक लीलाओं के साथ मनोरंजन किया जाएगा। मेले में दुकानों के अलावा मनोरंजन के लिए खेल तमाशे, चरख, काला जादू आदि और सुरक्षा व रोशनी व शुद्ध पीने का पानी की उचित व्यवस्था होगी। उन्होनें बताया कि इस बार मेला 21 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर मंदिर के पुजारी रमेश चंद शर्मा, मेला मालिक अनिल कुमार शर्मा, कैलाश शर्मा, मेला व्यवस्थापक लक्ष्मण दत्त शर्मा, आचार्य ललितेश्वरानंद जी महाराज, कुश शर्मा, राघव शर्मा, राधा रमन आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तीन घंटे में अपहृता बरामद, बाल अपचारी गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। अलापुर थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए …