Breaking News

आश्रम के बुजुर्गो को वितरित की मिठाई और फल

Spread the love

आश्रम के बुजुर्गो को वितरित की मिठाई और फल

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया स्थित वृध्दाश्रम पर शनिवार को नगर के मोहल्ला संख्या दो निवासी एवं युवा व्यापारी नेता राहुल शर्मा ने अपनी बेटी आराध्या शांडिल्य के जन्मदिन उपलक्ष्य में यहां पहुंच कर सभी बुजुर्गों को मिष्ठान, फल, अंगवस्त्र भेंट कर आशीर्वाद लिया। साथ ही सभी का हालचाल जाना। उन्होनें कहा कि बुजुर्गो के आशीर्वाद के बगैर कोई व्यक्ति जीवन में सफल नहीं हो सकता है। इसलिए सभी लोगों को चाहिए वह उनका आशीर्वाद ले और उनकी सेवा जरुर करे। इस मौके पर आश्रम के संचालक वेदव्यास शर्मा, कुलदीप शर्मा, सचिन कुमार, रामकिशोर शर्मा, शिव गौड़, पन्ना लाल, बब्लू श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश: क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी का बिसौली में हुआ भव्य स्वागत

Spread the loveसंवाददाता आई एम खान बिसौली। भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय …

error: Content is protected !!