Breaking News

अंबियापुर बीआरसी पर संपन्न हुआ प्रशिक्षण शिविर

Spread the love

अंबियापुर बीआरसी पर संपन्न हुआ प्रशिक्षण शिविर

बिल्सी। शनिवार को विकास खण्ड अम्बियापुर में एफएलएन एवं एनसीईआरटी पाठ्य पुस्तकों का पांच दिवसीय पहले बैच का प्रशिक्षण शिविर शनिवार को यहां संपन्न हो गया। प्रशिक्षण शिविर में बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। साथ ही प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों को सीमित संसाधनों में छात्रों को कैसे बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराई जाए इस पर विस्तार से चर्चा की। ताकि विद्यालयों को निपुण बनाया जा सके। इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य भी यहीं है। बीईओ गौतम प्रकाश ने बताया कि यहां 50-50 शिक्षकों द्वारा दो बैच में पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में बेसिक शिक्षा परिषद के अध्ययनरत् छात्रों के लिए लागू की गई एनसीईआरटी पुस्तकों के सार्थक उपयोग एवं ग्रामीण परिवेशीय वातावरण के साथ जोड़ने का प्रयास किया गया। शिक्षकों ने संशोधित निपुण लक्ष्यों और उनकी प्राप्ति करने के लिए अनवरत प्रयास किये जाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस मौके पर प्रशिक्षण ले रहे सभी शिक्षक मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता

Spread the loveनीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता बिल्सी (बदायूं)। …

error: Content is protected !!