Breaking News

अलापुर नगर में निकली भव्य कृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा

Spread the love

अलापुर नगर में निकली भव्य कृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा
नगर में जगह-जगह किया गया पुष्प वर्षा से स्वागत….
सुंदर-सुंदर झांकियां से भगवान का गुणगान करते नजर आए भक्त..

अलापुर नगर में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, नगर के ठाकुरद्वारा मंदिर से श्रीकृष्ण शोभायात्रा की शुरुआत की गई। जिसमें दो दर्जन से ज्यादा झांकिया मौजूद रही, आसपास के कई गाँव से जुटी रही भीड़, शोभायात्रा में अलीगढ़ से सरदार जी का अखाड़ा, चंदौसी से महाकाल की झांकी, वृंदावन से राधा कृष्ण की झांकी, वृदावन से अंग्रेज झांकी, मुरादाबाद से काली का अखाड़ा, बिजनौर से बालाजी का दरबार, उझानी से शिव तांडव बारात, खाटू श्याम की भव्य शोभायात्रा, बहजोई से शिव बारात झांकी, कारगिल तिरंगा यात्रा, शानू का बैंड,समेत दर्जनों झांकियां के साथ शोभायात्रा को मैन हाइवे से इमलिया नगला होते हुये, बड़ा बाजार, साहूकारा मोहल्ला, बजरिया मोहल्ला, काजी हाउस,जाटवन मोहल्ला, खेड़ा मौहल्ला,पटवा चौक,अंसारी चौक से बाजार में होते हुए पूर्व विधायक सिनोद शाक्य के आवास से होते हुये रामलीला मैदान तक वापस आई, शोभायात्रा में हजारों भक्त मौजूद रहे जगह-जगह शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई, शोभायात्रा में नगर के सभी लोगों ने सहभागिता की, कई थानों की पुलिस फोर्स सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद रही। थाना अध्यक्ष उदयवीर सिंह पूरी शोभायात्रा में साथ मौजूद रहें। इस मौके पर नवल,श्रीवास्तव अंशुल गुप्ता,अरेन्द्र गुप्ता, रविश गुप्ता, अर्पित गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता, अंकित गुप्ता ‘पिंटू’ राजाराम शर्मा, हिमांशु गुप्ता, रोहित गुप्ता, धर्मेंद्र कश्यप, पीशु गुप्ता, सोनू देवल, संतोष गुप्ता, सोनू पालीवाल, राकेश गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, विनोद गुप्ता, सोनू गुप्ता, समेत सभी लोगों का सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधवा पेंशनधारक महिलाएं प्राथमिकता से बनवाएं फैमिली आईडी, जल्द कार्यालय में करें जमा

Spread the loveबदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने जनपद की निराश्रित महिला पेंशन (विधवा …

error: Content is protected !!