Breaking News

मीटर रीडरो ने बिजली बिल सही करने के नाम पर की लाखों की ठगी, जनता में आक्रोश

Spread the love

मीटर रीडरो ने बिजली बिल सही करने के नाम पर की लाखों की ठगी, जनता में आक्रोश

सहासवन, सहासवन में एक निजी कंपनी द्वारा नियुक्त किए गए एक मीटर रीडर अनमोल और नीरज ने बिजली बिल सही करने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी की है। इसके अलावा तीन मीटर रीडरों के नाम और प्रकाश में आए ।ठगी का शिकार हुए लोगों ने आरोप लगाया है कि मीटर रीडर अब फरार हो गए है, जिससे उनमें भारी आक्रोश है।
यह घटना तब सामने आई जब कई उपभोक्ताओं को उनके संशोधित बिजली बिलों में भारी अंतर मिला। ठगी का शिकार हुए पप्पू बेंड मास्टर ने बताया कि फरार हुए मीटर रीडर ने खुद को विद्युत विभाग का कर्मचारी बताया था और बिलों को कम करने या सही करने के बदले में उनसे दस हजार रुपए लिए थे। उसने आश्वासन दिया था कि वह बिलों को सिस्टम में अपडेट कर देगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
शिकायतकर्ताओं ने कहा कि जब उन्होंने मीटर रीडर से संपर्क करने की कोशिश की, तो उसका फोन बंद मिला। इसके बाद, उन्होंने बिजली विभाग में जाकर मामले की शिकायत की। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि आरोपी मीटर रीडर उनकी टीम का हिस्सा नहीं था और वह एक निजी कंपनी का कर्मचारी था, जिसे रीडिंग लेने के लिए रखा गया था।
इस धोखाधड़ी से नाराज होकर, पीड़ितों ने अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह ठगी विद्युत कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाती है कि कैसे एक निजी कंपनी के कर्मचारियों ने इतनी बड़ी ठगी को अंजाम दिया। इसके अलावा नवादा निवासी शरिक से पचास हजार रुपए,पूर्व मेंबर ,रिटायर दरोगा से भी ठगी की गई है ।लोगों ने मांग की है कि ऐसे मामलों को रोकने के लिए सख्त निगरानी और सुरक्षा उपाय किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी धोखाधड़ी न हो सके।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में सीओई सीनियर्स की अविस्मरणीय विदाई, कल्चरल इवेंट्स ने समारोह में बांधा समां

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग- सीओई में बीटेक-सीएसई की फेयरवेल …

error: Content is protected !!