Breaking News

युवती को बहला-फुसलाकर ले गया, हुई रिपोर्ट

Spread the love

युवती को बहला-फुसलाकर ले गया, हुई रिपोर्ट

बिल्सी। नगर के एक मोहल्ला से एक युवक मोहल्ले की गैर समुदाय की एक युवती को बहला-फुसलाकर ले गया। जिसके बाद रविवार को युवती के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद कोतवाली पुलिस उक्त घटना की जांच में जुट गई है। मोहल्ला के रहने वाले युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि दिनाँक 16 अगस्त को शाम करीब सात बजे उनके मोहल्ले का ही हर्ष नाम का युवक उनकी 20 वर्ष की पुत्री को घर से बहला फुसलाकर भगा ले गया है। प्रशिक्षु सीओ-प्रभारी निरीक्षक गौरव उपाध्याय ने बताया कि प्रकरण में युवती के पिता की ओर से युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अचानक पेड़ गिरने से बाल-बाल बचा दुकानदार पेड़ गिरने से पास खड़े लोगों में मची अफरा तफरी

Spread the loveबिजली के तार हुए क्षतिग्रस्त, स्कूल के छात्र महज दस कदम दूर थे …