Breaking News

उत्तर प्रदेश की सुबह की बड़ी व संक्षिप्त खबरें

Spread the love

*सुबह की बड़ी व संक्षिप्त खबरें….*

➡लखनऊ- एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला का आज लखनऊ आगमन, सुबह 9 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे शुभांशु शुक्ला, एयरपोर्ट पर शुभांशु शुक्ला का होगा भव्य स्वागत, CMS के बच्चे समेत प्रशासन के लोग मौजूद रहेंगे, एयरपोर्ट से CMS गोमती नगर विस्तार कैम्पस पहुंचेंगे, 12 बजे CMS ऑडिटोरियम में शुभांशु की प्रेस कॉन्फ्रेंस, दोपहर 3.30 सीएम योगी से शुभांशु की मुलाकात होगी, 4 बजे लोक भवन में शुभांशु शुक्ला का सम्मान समारोह

➡लखनऊ- युवती द्वारा सुसाइड किए जाने का मामला, मामले में 4 लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज, मृतका के पिता ने कराया मुकदमा दर्ज, मां बेटी और बेटा सहित अन्य लोग शामिल, युवक की छेड़छाड़ से परेशान थी युवती, शिकायत करने पर उल्टा की गई थी अभद्र टिप्पणी, युवक की मां, बहन ने युवती पर की थी अभद्र टिप्पणी, लड़ने के लिए पहुंच गई थी पीड़िता के घर, घर पर दी थी युवती, उसके परिजन को दी धमकी, जिससे आहत होकर युवती ने कर ली थी सुसाइड, पुलिस ने अभी तक किसी आरोपी को नहीं पकड़ा, हुसैनगंज क्षेत्र की रहने वाली थी मृतक युवती .

➡लखनऊ- सहारनपुर डीएम दफ्तर से अटैच क्लर्क पर FIR, क्लर्क महेश कुमार यादव पर एफआईआर दर्ज, विजिलेंस मेरठ ने आय से अधिक संपत्ति में दर्ज की FIR, आरोपी क्लर्क की तैनाती एटा डीएम दफ्तर में है, महेश यादव ने आय से 1.30 करोड़ अधिक खर्च किए, शासन ने महेश के खिलाफ जांच के दिए थे आदेश, अपनी आय के स्रोत के बारे में जानकारी नहीं दे पाए थे

➡लखनऊ- अलीगढ़ अतरौली की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पर FIR, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष साजदा बेगम पर एफआईआर , विजिलेंस आगरा सेक्टर ने मामला दर्ज कराया, आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कराया, 2023 को शासन ने साजदा पर जांच के आदेश दिए थे, साजदा बेगम ने आय से 26.78 लाख खर्च किए थे, शासन के आदेश पर विजिलेंस ने केस दर्ज किया

➡लखनऊ- मलिहाबाद में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस ने पीछे से टैंकर में मारी टक्कर, टक्कर से बस का आगे का शीशा टूट गया, रोडवेज बस ड्राइवर को आई थी झपकी, बस में सवार करीब एक दर्जन यात्री घायल, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, पुलिस ने सभी घायलों को पहुंचाया अस्पताल, मलिहाबाद क्षेत्र के साहिलामऊ के पास की घटना

➡प्रयागराज- यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, धोखाधड़ी के वांटेड अभियुक्त को किया अरेस्ट, ठाणे के भिवंडी क्षेत्र से पकड़ा गया सुधीर केसरवानी, अभियुक्त के खिलाफ जॉर्ज टाउन थाने में दर्ज है FIR, धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज कराई गई है, प्रयागराज एसटीएफ यूनिट ने की गिरफ्तारी, अभियुक्त सुधीर प्रयागराज के मुट्ठीगंज का निवासी, संगम कंस्ट्रक्शन कंपनी में करता था काम, 6.40 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, फर्जी दस्तावेज तैयार कर की थी हेराफेरी, 75 लाख वापस किए, बाकी रकम का नहीं मिला हिसाब, शिकायतकर्ता शैलेंद्र सिंह ने दर्ज कराई एफआईआर, गिरफ्तारी से बचने महाराष्ट्र में छिपा था सुधीर, कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड के बाद लाया जा रहा प्रयागराज..

➡प्रयागराज- यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, 50-50 हजार के इनामी 2 अभियुक्त गिरफ्तार, महाराष्ट्र के नागपुर से हुई गिरफ्तारी, जुनैद अहमद, परवेज अहमद को किया अरेस्ट, दोनों प्रतापगढ़ के शिवरा गांव के निवासी, मांधाता थाने में हत्या, फायरिंग का केस है दर्ज, 26 दिसंबर 2024 को की थी फायरिंग की घटना, फायरिंग में मो. शमीम अहमद की हुई थी मौत, पहले ही 2 आरोपी दिलशाद, फुल्लू जा चुके जेल, मांधाता थाना पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई करेगी

➡मुरादाबाद – नुमाइश मेले के नाम पर परोसी जा रही अश्लीलता, मेले में बार बालाओं द्वारा लगाए जा रहे ठुमके, भारी संख्या डांस बालाओं को देखने पहुंची भीड़, बेकाबू हुई भीड़ नहीं संभाल पा रही पुलिस, पिछले दो सप्ताह से चल रहा है मेला, पुलिस की मौजूदगी में चल रहा है मेला, मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र का मामला

➡गोरखपुर- CM की बैठक से अनुपस्थित अफसरों पर कार्रवाई, मंडलायुक्त ने 5 अधिकारियों पर कार्रवाई की है, समीक्षा बैठक में अनुपस्थित 5 अफसरों पर एक्शन, 1 दिन का वेतन रोकने के आदेश जारी, विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को भेजा पत्र, UPRNSS प्रथम के XEN भी मीटिंग से नदारद थे, BRD मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य नहीं शामिल हुए

➡बहराइच – बहराइच में इलाज के दौरान मरीज की मौत, बहराइच प्रज्ञा पाली क्लीनिक में हुई मौत, टाइफाइड की शिकायत को लेकर कराया था भर्ती, मरीज का डॉक्टर RD मिश्रा ने कर डाला ऑपरेशन, डॉक्टर द्वारा मरीज की आंत का किया ऑपरेशन, मरीज की आते फटना बताया ऑपरेशन का कारण, परिजनों ने लापरवाही करने का लगाया आरोप, मरीज की मौत से परिजनों में भारी रोष, बहराइच कोतवाली देहात क्षेत्र का मामला

➡बुलंदशहर – भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर टॉली को कंटेनर ने मारी टक्कर, टक्कर से 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, मृतकों में एक बच्चा, दो महिलाएं शामिल, 43 श्रद्धालु बताये जा रहे घायल, 10 गंभीर लोगों को अलीगढ़ हायर सेंटर किया रेफर, 10 लोगों को जिला अस्पताल किया रेफर, 23 लोगों को कैलाश अस्पताल खुर्जा भेजा गया, कासगंज से राजस्थान जा रहे थे श्रद्धालु, गोगाजी के दर्शन के लिए जा रहे थे श्रद्धालु, घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया, DM-SSP समेत प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे, अरनिया क्षेत्र के नेशनल हाईवे 34 के पास की घटना

➡सहारनपुर- पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो कुख्यात बदमाश गोली लगने से घायल, घायलों की पहचान साजिद, आसिफ के रूप में हुई, दोनों बदमाशों को अस्पताल में कराया भर्ती, कब्जे से 500 ग्राम स्मैक, 2 तमंचे, कारतूस बरामद, फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस कर रही कांबिंग, थाना कुतुबशेर क्षेत्र का मामला

➡रायबरेली- महिला स्टॉफ नर्स से छेड़छाड़, अभद्रता का मामला, CMO ने सरेनी CHC अधीक्षक राजेश गौतम को हटाया, ऊंचाहार सीएचसी में बनाया गया मेडिकल ऑफिसर, सीएमओ की जांच में डॉ राजेश गौतम पाएं गए दोषी, संविदा स्टाफ नर्स ने लगाये थे अश्लील हरकत के आरोप, राजेश गौतम पर लगाये थे अश्लील हरकत के आरोप, सरेनी थाने में राजेश गौतम पर दर्ज है मुकदमा

➡देवरिया – गौ-तस्करों ने पुलिस को खुलेआम दी चुनौती, तेज रफ्तार पिकअप वाहन से गौ-तस्कर फरार, पुलिस का बैरियर तोड़ बिहार की तरफ भागे, पुलिस ने बैरियर लगाकर रोकने का किया प्रयास, पूरी घटना की वारदात CCTV कैमरे में कैद, SP ने मामले का लिया संज्ञान CO को सौंपी जांच, यूपी से बिहार राज्य में होती पशुओं की तस्करी, बनकटा क्षेत्र के बिहार बॉर्डर के पास का मामला

➡गोंडा- जिले में आज से 2 दिन कजरी तीज का त्यौहार , त्योहार को लेकर चप्पे-चप्पे पर नजर , पुलिस, प्रशासन की सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त, सरयू घाट पर आज नजर आएगा आस्था का सैलाब, 15 लाख से ज्यादा श्रद्धालु करेंगे जलाभिषेक.

➡काशीपुर – पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार, कब्जे से तमंचा और कारतूस किया बरामद, कुंडेश्वरी खरमासा क्षेत्र के पास हुई मुठभेड़।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसीलदार न्यायालय के बहिष्कार का अधिवक्ताओं ने लिया निर्णय

Spread the loveविवाद को लेकर दातागंज बार की बैठक में सर्वसम्मति से हुआ फैसला संवाददाता …

error: Content is protected !!