Breaking News

भाजपा सरकार में किसानों को खाद के बदले मिल रही है लाठियां- अवधेश प्रसाद

Spread the love

*भाजपा सरकार में किसानों को खाद के बदले मिल रही है लाठियां- अवधेश प्रसाद*
********************************

👉 *किसानों पर दोहरी मार, खाद की कालाबाजारी में भाजपा नेताओं की संलिप्तता – सांसद अवधेश प्रसाद*

*अयोध्या*। सांसद अवधेश प्रसाद ने यूरिया खाद की क़िल्लत व किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता के दौरान सांसद अवधेश प्रसाद ने किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में किसान दोहरी मार झेल रहे हैं।

सांसद ने कहा कि एक ओर छुट्टा पशु किसानों की फसलों को चौपट कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर किसानों को समय से यूरिया खाद नहीं मिल पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि खाद लेने गए किसानों को समितियों पर लाइन में लगने के बावजूद खाद के बजाय लाठियां मिल रही हैं। अवधेश प्रसाद ने कहा कि यही यूरिया खाद भाजपा से जुड़े लोगों के ट्रैक्टरों में भरकर बाहर भेज दी जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि खाद की कालाबाजारी में भाजपा कार्यकर्ता सीधे तौर पर शामिल हैं, जबकि मेहनतकश किसान खाद की एक बोरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसानों को समय पर खाद और सुरक्षा नहीं मिली तो आने वाले दिनों में भाजपा सरकार को गंभीर जनविरोध का सामना करना पड़ेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विकास कार्यों की सौगात, विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया लोकार्पण व वृक्षारोपण

Spread the loveकलेक्ट्रेट में आधुनिक शौचालय का उद्घाटन, मलिकपुर में सीसी सड़क जनता को समर्पित …

error: Content is protected !!