Breaking News

स्काउटिंग से आती है नेतृत्व क्षमता और अनुशासन : संजीव

Spread the love

स्काउटिंग से आती है नेतृत्व क्षमता और अनुशासन : संजीव

उझानी : भदवार गर्ल्स इंटर कालेज में भारत स्काउट-गाइड संस्था के तत्त्वावधान में त्रिदिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। छात्राओं को स्काउट के मूल मंत्र सिखाए और प्राकृतिक आपदाओं में स्वयं को तत्पर रखने और समाज की सेवा के लिए सदैव तैयार रहने का संकल्प दिलाया।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि स्काउटिंग जीवन जीने का एक तरीका है। यह युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन का निर्माण कर समाज और राष्ट्र दोनों की सच्ची सेवा के लिए तैयार करती हैं।
प्रधानाचार्या सुजाता सक्सेना ने कहा कि स्काउटिंग छात्राओं के व्यक्तित्व विकास में मील का पत्थर साबित हो रही है। यहां सीखे गए संस्कार उन्हें जीवनभर मार्गदर्शन देंगे और वे भविष्य में अच्छे नागरिक बनकर समाज का नाम रोशन करेंगी।
वरिष्ठ शिक्षिका सुदर्शना भाटिया ने कहा कि श्रेष्ठ ज्ञान युवाओं में सहयोग, परोपकार और आत्मनिर्भरता की भावना को प्रबल करता है। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने और समाजहित में कार्य करने की दिशा प्रदान करता है।
शिविर में छात्राओं को बायां हाथ मिलाना, सैल्यूट, नियम और प्रतिज्ञा, स्काउट ध्वज, राष्ट्रध्वज फहराने का तरीका, स्काउटिंग आंदोलन, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, टीम भावना और नेतृत्व कौशल की ट्रेनिंग दी गई। शिक्षिका दीक्षा छाबड़ा और सपना सचदेवा ने टोलियों का निर्माण कराया। इस मौके पर साक्षी धवन, विजया शर्मा, प्रीति शर्मा, तनीषा, जोया, कल्पना आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन, शासनादेश लागू करने की मांग

Spread the loveबदायूं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय …