Breaking News

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में हुई गणपति मोरया की स्थापना

Spread the love

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में हुई गणपति मोरया की स्थापना

बरेली स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में गणेश चतुर्थी पर गणपति मोरिया की स्थापना की गई स्थापना में प्रधानाचार्य श्री सुनील कुमार सिंह ने प्रथम पूज्य गणपति महाराज का आह्वान कर स्थापित किया मंत्रोंचार आचार्य राजेश कुमार शर्मा ने किया।
श्री राम किशोर श्रीवास्तव ने गणेश चतुर्थी के महत्व को बताते हुए कहा की गणेश जी को प्रथम पूज्य अपने माता-पिता की सेवा के कारण कहा गया, हमें भी गणेश जी के जीवन से सीख लेते हुए अपने माता-पिता की सेवा करनी चाहिए ।
गणपति स्थापना के मुख्य आयोजक श्रीमती अलका नवीन और श्रीमती नीलम मिश्रा रही।
स्थापना के अवसर पर गणपति की आरती एवं भजन आदि किए गए ।इस अवसर पर प्रियंका यादव, सुनीता, अनुराधा चौधरी, प्रियंका सक्सेना, वंशिका, ऋषभ मिश्रा, आसाराम गंगवार, धीरज सिंह, सौरभ मिश्रा, नितिन प्रजापति आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!