Breaking News

कठिन परिश्रम से ही सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है राजेश द्विवेदी पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर

Spread the love

कठिन परिश्रम से ही सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है राजेश द्विवेदी पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर

सभी निर्वाचित छात्र-छात्राओं को हृदय तल से निर्वाचित होने की बधाई पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर

गंभीरता से अपने लक्ष्यों को निर्धारित करें समस्त छात्र-छात्राएं सभी निर्वाचित छात्र व छात्रा प्रतिनिधियों को भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाऐ।

छात्र संघ के निर्वाचित सभी निर्वाचित प्रतिनिधि युवा नेतृत्व में आगे आकर राष्ट्र सेवा में भागीदार बनें-अजय मीरा पाण्डेय

आज दिनांक 27 8.2025 को जनपद शाहजहांपुर के प्रतिष्ठित द मसूरी इंटरनेशनल स्कूल में छात्र संसद में निर्वाचित हुए समस्त छात्र-छात्राओं का अलंकरण समारोह व बैज सेरेमनी व शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें जनपद शाहजहांपुर के लोकप्रिय अत्यंत सरल सहज व विलक्षण प्रतिभा के धनी श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति प्रदान करते हुए सभी निर्वाचित छात्र-छात्राओं( काउंसिल संसद) को अपना आशीर्वाद व अनंत शुभकामनाएं प्रेषित की। उक्त कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जनपद शाहजहांपुर के क्षेत्राधिकार नगर श्री पंकज पंत जी अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जन राज्य फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष रहे श्री अजय मीरा पाण्डेय जी की गरिमामई उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम माॅ सरस्वती के चित्र के सम्मुख श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय ने समस्त अतिविशिष्ट अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। स्वागत श्रंखला में सर्वप्रथम स्कूल काउंसिल के प्रतिनिधियों के माध्यम से मुख्य अतिथि महोदय व अति विशिष्ट अतिथियों का रोली तिलक लगाकर स्वागत व अभिनंदन किया गया।जनराज्य फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजय मीरा पाण्डेय जी सहित सी.ओ.सिटी महोदय,व स्कूल के डायरेक्टरश्री आलोक अंचल जी,व अंशुल अंचल जी सहित जनराज्य फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय कोर कमेटी मेंबर श्री संजय सकसेना जी व श्री जरार खाॅन जी का बैज लगाकर स्वागत व अभिनंदन किया गया।श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय ने निर्वाचन प्रक्रिया के माध्यम से मसूरी इंटरनेशनल स्कूल में निर्वाचित हुए समस्त छात्र-छात्राओं को अपना आशीर्वाद एवं उज्जवल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। छात्र संसद में निर्वाचित हुए पदों में निर्वाचित प्रधानमंत्री उप प्रधानमंत्री नेता विपक्ष दल हाउस कैप्टन प्राइमरी काउंसिल, जूनियर कांउसिल एवं सीनियर काउंसिल वर्ग के सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय ने बैज सेरिमनी के अंतर्गत स्वयं अपने हाथों से बैज लगाकर एवं स्वागत रिबन अलंकरण करते हुए सभी प्रतिनिधियों को सम्मानित किया समस्त छात्र-छात्राओं एवं निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपने उद्बबोधन में सभी से गंभीरता पूर्वक लक्ष्य निर्धारित करते हुए अपने अध्ययन को निरंतर अनवरत रखने की बात प्रमुखता से कहीं।श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी छात्र-छात्राओं को अवगत कराया की कठिन परिश्रम त्याग एवं संघर्षों के बल पर ही सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है अतः कठिन परिश्रम करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को उनके जीवन में उनका लक्ष्य अवश्य प्राप्त होगा ऐसी उनकी शुभकामनाएं हैं। पुलिस अधीक्षक महोदय ने विभिन्न छात्र-छात्राओं एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पूछे गए विभिन्न प्रकार के ज्ञानवर्धक प्रश्नों का अत्यंत सहजता व सरलता से प्रति उत्तर दिया जिसका बच्चों ने तालियां बजाकर स्वागत व अभिनंदन कियाव श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय ने मसूरी इंटरनेशनल स्कूल की स्कूल काउंसिल प्रतिनिधियों से यह अपेक्षा की कि आप सभी निर्वाचन प्रक्रिया के माध्यम से इतने महत्वपूर्ण पदों पर निर्वाचित हुए हैं आप सभी अपने-अपने दायित्वों का कर्तव्य निष्ठा पूर्वक पालन सुनिश्चित करें। छात्र राजनीति में आप सभी मन लगाकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे तो अन्य लोग भी आपके कार्यों से अवश्य प्रेरणा लेंगे। पुलिस अधीक्षक महोदय सकूल की प्रिसिंपल श्रीमती जूही खाॅन जी के कार्यक्रम से प्रभावित रहे व पुनः उनसे स्कूल आगमन का अनुरोध किया जिसे अत्यंत प्रसन्नता से प्रिसिंपल मैम ने स्वीकार किया।इससे पूर्व कार्यक्रम के प्रारंभ में स्कूल के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत वंदन अतिथियों के स्वागत सत्कार में प्रस्तुत की गई। स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री आलोक अंचल जी व उनके सुपुत्र डायरेक्टर अंशुल अंचल जी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। स्कूल सभागार में अलंकरण समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की प्रिसिंपल अत्यंत विनम्र स्वभाव हेतु सदैव लोकप्रिय श्रीमती जूही खाॅन जी ने की। कार्यक्रम का उत्कृष्ट व सराहनीय मंच संचालन स्कूल की वरिष्ठ शिक्षिका मिस फायजा नीम जी;व शिक्षिका काजल मैम ने किया। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रुप में यातायात प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पांडेय , महिला उपनिरीक्षक मिशन शक्ति सुश्री साक्षी चौधरी ,स्कूल के कार्यक्रम के प्रभारी सुबोध शुक्ला जी,मिस नेहा अली,मिस नेहा नारंग,मिस वर्षा मैम सहित शिक्षक गौरव सर आदि शिक्षक व शिक्षिकाओं उपस्थित रहीं।

सवाददाता… काजल मिश्रा


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जैन संत बालाचार्य अभिनंदन सागर जी का बिल्सी में मंगल प्रवचन

Spread the loveबिल्सी। बिसौली रोड स्थित श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र पद्मांचल …

error: Content is protected !!