Breaking News

किशोरी को भगाकर ले जाने वाले युवक को भेजा जेल

Spread the love

किशोरी को भगाकर ले जाने वाले युवक को भेजा जेल

बिल्सी। एसएसपी के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक गांव की किशोरी को 17 अगस्त को युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। जिसके बाद किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी को आज

मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक-प्रशिक्षु सीओ गौरव उपाध्याय ने बताया कि पिछले दिनों वजीरगंज मार्ग पर स्थित एक गांव के व्यक्ति द्वारा 17 अगस्त को सूचना दी कि उसकी पुत्री को गांव का ओमप्रकाश बहला फुसला कर भगा ले गया है। जिसके बाद पुलिस ने उक्त मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरु की और आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई। जिसके बाद पुलिस ने अपर्हता को 27 अगस्त को बरामद कर लिया। बृहस्पतिवार को अभियुक्त ओमप्रकाश को मुखबिर की सूचना पर नगर के खैरी अड्डा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायायल के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राजस्व वसूली बढ़ाए, लक्ष्यों को करें प्राप्त

Spread the loveबदायूं : अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व त्रिभुवन ने कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी …

error: Content is protected !!