Breaking News

दहेज को लेकर विवाहिता को घर से निकाला, छह पर हुई रिपोर्ट

Spread the love

दहेज को लेकर विवाहिता को घर से निकाला, छह पर हुई रिपोर्ट

बिल्सी। दहेज में बुलेट मोटर बाइक और चंदौसी में एक प्लाट न देने पर एक विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिसके बाद पीड़िता ने अपने पति समेत छह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

क्षेत्र के गांव दीननगर शेखपुर निवासी नगीना पत्नी हैदर अली पुत्री मिया जान ने पुलिस बताया कि उसका निकाह दिनांक 15 जनवरी को हैदर अली पुत्र रफीक निवासी मोहल्ला वारिसनगर चंदौसी थाना वनियाठेर जिला सम्भल के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के साथ सम्पन्न हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद से ससुराल के लोग दहेज कम देने को लेकर उसको तमाम तरह से प्रताड़ित करने लगे। साथ ही दहेज में बुलेट मोटर साइकिल और 150 वर्गगज का प्लाट चंदौसी में मांगने लगे। उसके पिता उक्त मांग को पूरी करने में असमर्थ है। दिनांक पांच अगस्त को पति ने बुरी तरह उसके साथ मारपीट की और बाइक से अगले दिन बिल्सी शराब के ठेके के पास छोड़ कर चला गया। प्रभारी निरीक्षक-प्रशिक्षु सीओ गौरव उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता की ओर से पति हैदर अली, सास लाड़ो, देवर सलमान, ननद शहाना, नंदोई सलीम व बड़ी ननद सुवाना के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा जेल

Spread the loveउसहैत। अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे …