Breaking News

डीएम ने टीबी मरीज को लिया गोद, प्रदान की प्रोटीन युक्त पोषण पोटली

Spread the love

बदायूँ। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव द्वारा एक क्षय रोगी को गोद लेकर उसको प्रोटीन युक्त पोषण पोटली प्रदान की गयी। जिलाधिकारी द्वारा कहा गया की मरीज को टीबी की दवा समय से उपलब्ध हो व मरीज समय से पूरी दवा 06 माह तक खाये दवा खाने के दौरान 02 माह एवं 06 माह पर फ़ॉलोअप भी करवाएं, जिससे पता चल सके कि मरीज ठीक हो रहा है।
जिलाधिकारी ने कहा कि मरीज को इलाज के दौरान मिलने वाली 500 रुपये प्रतिमाह की धनराशि डीबीटी के माध्यम से उसके बैंक खाते समय से पंहुचाई जाये जिससे मरीज पोषण युक्त खाना अपने आहार में शामिल कर सके। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा टीबी के सभी मरीजों को पोषण हेतु 500 रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं।
जिलाधिकारी द्वारा स्वयंसेवी संस्थायों, व्यापारियों, सभी अधिकारीयों से सभी लोग क्षय रोगियों को स्वेच्छा से गोद लेकर उनको पोषण पोटली उपलब्ध कराने एवं मरीज के सही होने तक उसके पूर्ण इलाज व फ़ॉलोअप की जिम्मेदारी भी लेने हेतु अपील की गयी।
उन्होंने टीबी के मरीजों से भी अपील की कि वह ठीक होने के बाद टीबी चैंपियन के रूप में समाज में और लोगों को भी जागरूक करें और उन्हें बतायें कि वह सरकारी अस्पताल से टीबी की दवाई खाकर पूर्ण रूप से सही हो गए हैं व उन्हें खाने पीने हेतु 500 रुपये महीने भी मिले। इस अवसर पर डॉ विनेश कुमार एवं सूरजपाल सिंह उपस्थित रहे।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!