Breaking News

राधा रानी की संकीर्तन यात्रा धूमधाम से निकाली

Spread the love

बिल्सी में निकाली राधा रानी की संकीर्तन यात्रा

बिल्सी। रविवार को राधाष्टमी के उपलक्ष्य में यहां श्री गिरिराज जी सेवा समिति के पदाधिकारियों ने राधा रानी की संकीर्तन यात्रा धूमधाम से निकाली। जिसका शुभारंभ भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की आरती कर किया। शोभायात्रा नगर के मोहल्ला संख्या छह पंजाब नेशनल बैंक से शुरु की गई। जो थाना मो़ड़, जैन बाजार, कटरा बाजार, अटल चौक, सर्राफा बाजार, बालाजी चौक होते हुए नगर के मोहल्ला संख्या दो स्थित बांके बिहारी के मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। संकीर्तन यात्रा पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। इसको सफल बनाने में समिति के सभी पदाधिकारियों का सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में विश्व हिंदू परिषद के बाल संस्कार केंद्र अभ्यास वर्ग का आयोजन, बच्चों में संस्कार निर्माण पर दिया गया जोर

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बदायूं। विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी के तत्वावधान …

error: Content is protected !!