Breaking News

तहसील क्षेत्र के गांव फैतुल्लागंज में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक भैंस की मौत

Spread the love

फैतुल्लागंज में भैंस पर गिरी आकाशीय बिजली, हुई मौत

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव फैतुल्लागंज में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक भैंस की मौत हो गई। जिसके बाद पशुपालक के घर कोहराम मच गया। गांव निवासी छोटेलाल पुत्र रामधुन ने बताया दोपहर के समय बरसात के दौरान आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आई उनकी गर्भवती भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। छोटेलाल ने बताया आठ दिन पहले ही उसने निकटवर्ती गांव रफीनगर से भैंस को अस्सी हजार रुपए में खरीद कर लाया था। पशुपालक ने उकत हादसे की सूचना बिल्सी तहसील प्रशासन को दे दी है। प्रधान पति मालाराम यादव ने बताया आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत हो गई है। गनीमत रही आकाशीय बिजली की चपेट में कोई अन्य व्यक्ति नहीं आया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर दबतोरी चौकी परिसर में किया गया वृक्षारोपण

Spread the loveदबतोरी -विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दबतोरी चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार के …

error: Content is protected !!