बिसौली। कस्बा सैदपुर में एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय हसन की तालाब में डूबने से मौत हो गई। हसन बच्चों के साथ तालाब में नहा रहा था कि अचानक गहराई में चला गया और डूबने लगा बच्चों ने डूबता देख शोर मचाया। जिसे सुनकर लोग मौके पर दौड़े। हालांकि जब तक तालाब तक पहुंचे तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी।
नगर में दो दिन से हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त – व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण तहसील मुख्यालय के प्रमुख सरकारी कार्यालय जलमग्न हो गए। इधर आकाशीय बिजली गिरने से गांव कुआंडांडा में मंदिर का शिखर एवं नगर में पठान टोला निवासी विनोद माली के मकान के ऊपर रखा टैंक क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई। मौसम विभाग की माने तो 31 अगस्त से लेकर 2 सितंबर तक उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश होगी।रविवार से तेज वर्षा हो रही है, नगर से लेकर देहात तक मूसलाधार वर्षा के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वर्षा के कारण गर्मी से जरूर राहत मिली है लेकिन जलभराव ने परेशानी बढ़ा दी है। इधर कस्बा सैदपुर में सोमवार को 14 वर्षीय हसन पुत्र बशीर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताते हैं कि खेलते – खेलते हसन बच्चों के साथ तालाब की ओर बढ़ गया। इसी दौरान अचानक गहरे पानी में चला गया और पानी में डूब गया। जब तक उन्हें बचाने के लिए मोहल्ले के युवक आए तब तक हसन की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे कस्बे में माता पसर गया है तथा परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
Budaun Amarprabhat