Breaking News

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु भाजपा की कवायद शुरू।

Spread the love

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु भाजपा की कवायद शुरू।

बदायूं :- प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की कवायद शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी उ०प्र० ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु संगठनात्मक नियुक्ति एवं चुनाव संचालन हेतु पदाधिकारियो को जिम्मेदारी देना शुरू कर दी है। बुधवार को देर रात भाजपा के प्रांतीय नेतृत्व ने जिला संयोजक एवं सह संयोजक सूची जारी करके घोषणा की है।

बदायूं में भारतीय जनता पार्टी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जोगेंद्र पटेल को जिला संयोजक को बनाया है। इसके साथ ही जिला मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य और आईटी विभाग के जिला संयोजक संदीप चौहान को जिला सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है।

इससे पहले बदायूं निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिओम पाराशरी को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु ब्रज क्षेत्र का सह संयोजक नियुक्त किया जा चुका है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु भारतीय जनता पार्टी ने ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। बदायूं के 15 ब्लॉक और 51 जिला पंचायत वार्डों पर भी जल्द ही पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप जाएगी। अगले सप्ताह से पंचायत चुनाव हेतु बैठकों का दौर शुरू हो जायेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, वैश्य समाज ने दिया एकता का संदेश

Spread the loveउझानी। राष्ट्रीय वैश्य एकता दल (RVED) एवं समस्त वैश्य परिवार के सहयोग से …