Breaking News

शान ओ शौकत के साथ नगर उसहैत में पुलिस सुरक्षा के बीच निकाला गया जुलूस ए मुहम्मदी

Spread the love

शान ओ शौकत के साथ नगर उसहैत में पुलिस सुरक्षा के बीच निकाला गया जुलूस ए मुहम्मदी
उसहैत: इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हज़रत मुहम्मद सल्लाहु अलैहि वसल्लम के यौमे विलादत की खुशी में हर साल की तरह इस साल भी उसहैत कस्बे में जुलूस ए मुहम्मदी पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाला गया। जूलूस जामा मस्जिद के गेट से शुरू होकर मैन बाजार नखासा बाजार पजाबा से साहपुर रोड से गुजर कर नगर के ककराला व म्याऊ चौराह होते अपने मगर पंचायत के सामने सलातो सलाम के साथ संपन्न हुआ। जूलूस में सभी मस्जिदों के इमाम मौजूद रहे,रास्ते में जगह जगह इमाम हजरात ने तकरीरें और नात शरीफ पेश की और हुजूर की ज़िंदगी पर रोशनी डाली और उनके बताए गए रास्ते पर चलने का दर्स दिया ।
इस दौरान लोगों ने कई जगह लंगर की व्यवस्था की और जुलूस पर पुष्प वर्षा की ।थानाध्यक्ष विक्रम सिंह सुरक्षा की दृष्टि से एस अरविंद कुमार ओमवीर सिंह सहित भारी पुलिस बल के साथ जुलूस के साथ मौजूद रहे। चेयरमैन नवाब हसन और सैयद उवैस अहमद ने जूलूस में लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की इस दौरान सपा नेता नत्थूराम कश्यप, मो. इमरान अहमद , साविर मंसूरी तय्यब अंसारी, सरताज, उवैस अहमद , आसिम अहमद, शब्बू मियां, युनुस साबिर अली, आदि लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आसफपुर से चंदौसी मार्ग पर विद्युत पोल क्षतिग्रस्त , अनहोनी घटना की आशंका

Spread the loveआसफपुर ( बदायूं ) – क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बरसात के …

error: Content is protected !!