Breaking News

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रांतीय आह्वान पर आज ज्ञापन दिया

Spread the love

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रांतीय आह्वान पर आज शिक्षक दिवस के अवसर पर जनपद बदायूँ के शिक्षामित्रों ने पंडित मदन मोहन मालवीय अध्यापक आवास पर एकत्र होकर अपनी मांगों को लेकर
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जनपद के जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमित शर्मा ने की तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र उपाध्याय द्वारा किया गया।
जिलाधिकारी महोदय के आदेशानुसार न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री कुमार चन्द्र बाबू स्वयं कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और ज्ञापन प्राप्त किया।

जिला अध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षामित्र विगत 25 वर्षों से निष्ठापूर्वक शिक्षण कार्य कर रहे हैं। अधिकांश शिक्षामित्र स्नातक एवं बी०टी०सी० धारक हैं तथा अनेक ने टीईटी एवं सीटीईटी परीक्षा भी उत्तीर्ण कर रखी है। इसके बावजूद शिक्षामित्रों को वर्तमान में मात्र ₹10,000 मानदेय मिल रहा है, जिससे परिवार का पालन-पोषण कठिन होता जा रहा है। महंगाई के इस दौर में शिक्षामित्र आर्थिक एवं मानसिक तनाव में जीने को मजबूर हैं और आत्महत्या जैसे आत्मघाती कदम उठा रहे हैं, जो अत्यंत गंभीर व सोचनीय स्थिति है।

जिला सचिव धर्मपाल सिंह राजपूत में स्मरण कराया कि वर्ष 2014 से 2017 तक शिक्षामित्रों को नियमित वेतनमान ₹40,000 प्रतिमाह मिलता रहा है, किन्तु वर्तमान में पुनः मानदेय व्यवस्था लागू होने से शिक्षामित्र वर्ग में भारी असंतोष व्याप्त है।
श्याम निवास राजपूत जिला मीडिया प्रभारी में सरकार से मांग की है कि शिक्षामित्रों को नई शिक्षा नीति में सम्मिलित कर स्थाई किया जाए।

इस अवसर पर संगठन के विभिन्न पदाधिकारी एवं शिक्षामित्र उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से –
धर्मपाल राजपूत (जिला सचिव), अनिल यादव (जिला संगठन मंत्री), रजनीश कुमार मिश्रा (नगर प्रभारी), महेंद्र सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष सलारपुर), महेंद्र पाल (ब्लॉक महामंत्री सलारपुर), राजेश शाक्य (कोषाध्यक्ष म्याऊँ), मुकेश बाबू, ओमेन्द्र शर्मा (ब्लॉक अध्यक्ष अंबियापुर), आशीष कुमार सिंह, मनोज कुमार, गजेंद्र शाक्य, वीरेंद्र कुमार, शिशुपाल सिंह, गिरीश बाबू, तेजेंद्र कुमार वशिष्ठ, रामचरन, विकेश, रमेश बाबू, सूर्य प्रकाश विमल, सुमन राठौर, आदर्श कुमारी सहित अनेक शिक्षामित्र एवं पदाधिकारी शामिल रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा स्वास्थ्य सुरक्षा कवच

Spread the loveबदायूँ। जनपद में बच्चों को जानलेवा डायरिया से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य …

error: Content is protected !!