Breaking News

एचपी इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस पर नन्हे बने गुरु, बच्चों ने संभाली कक्षाएं

Spread the love

एचपी इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस पर नन्हे बने गुरु, बच्चों ने संभाली कक्षाएं

बदायूं। एचपी इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े ही अनोखे और प्रेरणादायक तरीके से मनाया गया। इस विशेष अवसर पर नन्हे छात्रों ने एक दिन के लिए कक्षाओं को संचालित किया और शिक्षकों की भूमिका निभाई। छोटे-छोटे विद्यार्थियों ने न केवल कक्षाओं में बच्चों को पढ़ाया बल्कि खेल मैदान में भी ‘टीचर’ बनकर विद्यार्थियों को खेल खिलाए। इस अद्भुत अनुभव ने नन्हे छात्रों को जिम्मेदारी और नेतृत्व का पाठ सिखाया, जिससे यह दिन उनके लिए अविस्मरणीय बन गया।
विद्यालय के प्रवंधक निदेशक श्री शिवम पटेल ने कहा, “शिक्षक दिवस केवल गुरुजनों के सम्मान का दिन नहीं है, बल्कि यह बच्चों को शिक्षा के महत्व और शिक्षक की भूमिका समझाने का अवसर भी देता है। आज हमारे छोटे बच्चों ने शिक्षक बनकर यह साबित कर दिया कि उनमें भी नेतृत्व और सृजनात्मकता की अद्भुत क्षमता है।”
विद्यालय की निदेशिका श्रीमति सेजल पटेल ने बच्चों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा, “आज नन्हे बच्चों ने जो आत्मविश्वास और उत्साह दिखाया, वह उनके उज्ज्वल भविष्य का प्रमाण है। इस तरह की गतिविधियाँ बच्चों को वास्तविक जीवन का अनुभव देती हैं।”
वहीं प्रधानाचार्य श्री संदीप पांडे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “आज बच्चों को शिक्षक की जिम्मेदारी निभाते देखना अपने आप में गर्व का क्षण है। यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजक रहा बल्कि विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति एक नई दृष्टि भी दी।”
शिक्षक दिवस पर एचपी इंटरनेशनल स्कूल का यह आयोजन नन्हे बच्चों के लिए जीवनभर की यादगार बन गया, जहां उन्होंने शिक्षा देने और नेतृत्व करने का अनुभव हासिल किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम योगी से मिले विधायक महेश गुप्ता, पार्क, स्कूल और फायर स्टेशन समेत कई मांगें रखीं

Spread the loveबदायूं शहर में सार्वजनिक पार्क बनाने व ग्रामीण क्षेत्रों में नए राजकीय हाईस्कूल …

error: Content is protected !!