Breaking News

शिक्षण संस्थानों मे आज शिक्षक दिवस आर के पब्लिक स्कूल मे बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया

Spread the love

मुजरिया क्षेत्र मे शिक्षण संस्थानों मे आज शिक्षक दिवस आर के पब्लिक स्कूल मे बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदना से हुई।

विद्यालय के प्राचार्य श्री सुखबीर सिंह सिकरवार जी ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “शिक्षक ही वह आधार हैं जो विद्यार्थियों को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की ओर अग्रसर करते हैं।”

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री आशीष अग्रवाल एवं श्री अम्ब्रिश अग्रवाल जी ने भी उपस्थित होकर शिक्षकों के योगदान की सराहना की और विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे सदैव अपने शिक्षकों का सम्मान करें।

कार्यक्रम में छात्रों ने शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, कविताएँ एवं भाषण प्रस्तुत किए। छोटे-छोटे नाट्य रूपांतरण और गीतों ने वातावरण को भावनात्मक बना दिया।

अंत में, सभी शिक्षकों को विद्यार्थियों द्वारा कार्ड्स और उपहार भेंट किए गए तथा पूरे विद्यालय में आभार और कृतज्ञता का भाव देखने को मिला।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाबा इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया 12वां स्थापना दिवस, सुंदरकांड से गूंजा परिसर

Spread the loveबिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को विद्यालय का 12वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास …