Breaking News

आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिन्दी दिवस सप्ताह पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित**

Spread the love

सवाददाता… काजल मिश्रा

**आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिन्दी दिवस सप्ताह पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित**

शाहजहांपुर। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार, दिनांक 08 सितंबर 2025 को हिन्दी दिवस सप्ताह के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मकता के माध्यम से हिन्दी भाषा के महत्व को उजागर किया।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती शैली पाठक एवं सुश्री शालिनी श्रीवास्तव के निर्देशन में हुआ। प्रतियोगिता में छात्राओं ने हिन्दी भाषा, संस्कृति और उसके जीवन में महत्व को विभिन्न संदेशों और चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। छात्राओं का उत्साह देखते ही बनता था।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर रूपांशु माला ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हिन्दी हमारी मातृभाषा है, जो हमें हमारी जड़ों से जोड़ती है। उन्होंने कहा कि हिन्दी केवल संवाद का माध्यम ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और पहचान की धरोहर है। प्राचार्या ने छात्राओं को हिन्दी भाषा के प्रति गर्व और सम्मान की भावना रखने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता में छात्राओं ने आकर्षक और विचारोत्तेजक पोस्टर बनाकर हिन्दी की प्रासंगिकता को रेखांकित किया। सौम्या, आरती, दीपांजलि, अपर्णा सिंह, सेजल, मिनी, कल्पना देवी, अतिथि, अल्पना शुक्ला, प्रेमी बौद्ध और शालिनी गुप्ता समेत कई छात्राओं ने अपनी कलाकृतियों से सभी को प्रभावित किया।

निर्णायक मंडल ने छात्राओं की कृतियों का मूल्यांकन कर विजेताओं की घोषणा की। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अल्पना शुक्ला ने प्राप्त किया, जबकि अपर्णा सिंह द्वितीय स्थान पर रहीं। तृतीय स्थान संयुक्त रूप से सौम्या और शालिनी गुप्ता को मिला। विजेता छात्राओं को सम्मानित कर उनके उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय की शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा। सभी ने इस आयोजन को हिन्दी भाषा के गौरव को बढ़ाने वाला बताया। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि हिन्दी केवल एक भाषा नहीं बल्कि एकता, संस्कृति और राष्ट्र की आत्मा है।

इस अवसर पर छात्राओं और शिक्षिकाओं ने संकल्प लिया कि वे हिन्दी भाषा को आगे बढ़ाने और इसके सम्मान को बनाए रखने में निरंतर योगदान देंगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूँ : धार्मिक संस्थाओं को एन्युटी दावा प्रस्तुत करने का अल्टीमेटम

Spread the loveसंवाददाता: गोविन्द देवल बदायूँ। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं नोडल अधिकारी वैभव …

error: Content is protected !!