Breaking News

महिला कल्याण विभागए उ0प्र0 लखनऊ द्वारा संचालित संकल्प हब फॉर इम्पावरमेंट आफ वूमेन योजना के अन्तर्गत सितम्बर माह में 10 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम

Spread the love

महिला कल्याण विभागए उ0प्र0 लखनऊ द्वारा संचालित संकल्प हब फॉर इम्पावरमेंट आफ वूमेन योजना के अन्तर्गत सितम्बर माह में 10 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत आज दिनांक11.09़.2025 को पाक्सो एक्ट अधिनियम पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन राजकीय महाविद्यालय बदायूं में किया गया । कार्यक्रम श्रीमती शिव कुमारी जज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूं की अध्यक्षता में प्रारम्भ हुआ सर्वप्रथम श्रीमती छवि वैश्य जिला मिशन समन्वयक द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष योजना, स्पॉन्सरशिप योजना ,मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना व सभी हेल्पलाइन हेल्पलाइन नंबर 181 महिला हेल्प लाइन 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन 1090 वूमेन पॉवर हेल्प लाइन 1930 साइवर क्राइम 14416 टेली मानस हेल्प लाइन तथा विभिन्न नंबरों के बारे में बताया गया एवं पीसीपीएनडीटी एक्ट की विस्तार पूर्वक जानकारी भी दी गई । कशिश सक्सेना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा विधिक सेवा की जानकारी देते हुए बच्चों को जीवन जीने का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, मौलिक अधिकार, विभिन्न अधिकारों की जानकारी देते हुए संविधान के बारे में भी बताया गया और भविष्य में किसी भी कानूनी सुरक्षा की जानकारी लेनी हो तो उसके लिए विधिक सेवा हेल्पलाइन नंबर की विस्तृत जानकारी दी,। साथ ही कानून का उपयोग करके अनावश्यक किसी को हानि ना पहुचाएं । सम्मानित अपर जिला जज श्रीमती शिव कुमारी जी के द्वारा बच्चों को पोक्सो एक्ट के बारे में विस्त जानकारी प्रदान की गयी व बच्चों के साथ संवाद किया गया बच्चो के द्वारा भिन्न-भिन्न स्तर से प्रश्न पूछे गये प्रश्नों के उत्तर अपर जिला जज द्वारा संजीदगी से दिये गये व महोदया के द्वारा सफलता के मूल मंत्र के उदाहरणो के क्रम में अपना स्वय का उदाहरण देते हुये बच्चों के साथ अपना संघर्ष साझा किया और कहा कि आप सभी लोग अपना लक्ष्य निर्धारित करेे, और निरनतर लक्ष्य की प्राप्ति हेतु प्रयासरत रहे । कार्यक्रम मे बच्चों के द्वारा कन्या भ्रूण हत्या विषय पर पोस्टर मैकिंग व भाषण प्रतियोगता के विजयी छात्राओं को पुस्कार देकर सम्मनित किया गया। तहसीलदार श्री दीपक कुमार जी के द्वारा अपना व अपने कार्य का परिचय देते हुये बच्चों को महिला सशक्तिकरण के बारे में भी बताया कि महिलाओं की हमारे समाज में अभी जो स्थिति बनी हुयी है उसे हम सव को मिलकर सुधारना होगा क्योकि हम बदलेगे हमारी सोच बदलेगी तभी हमारे समाज में परिबर्तन आयेगा। एस0आई0 प्रियंका महिला थाना के द्वारा बच्चों को आश्वासन दिया गया कि आप सव सुरक्षित है आपको किसी भी प्रकार की समस्या हो तो आप 112 की हेल्प ले सकती है साथ ही बालिकओं के साथ आपना नम्बर भी साझा किया कार्यक्रम का संचालन श्री रवेन्द्र यादव जी के द्वारा किया गया विद्यालय प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन डाँक्टर ज्योति के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कुमकुम सिंह, सतीश सिंह, अनिल, सारिका शर्मा, एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुरानी रंजिश में युवक को लाठी-डंडों से पीटा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसपुर में पुरानी रंजिश …

error: Content is protected !!