Breaking News

माहेश्वरी अस्पताल पर चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

Spread the love

बिसौली। नगर के माहेश्वरी अस्पताल पर चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों, महिलाओं और पुरुषों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना एवं आवश्यक दवाओं का वितरण करना था।
गुरुवार को डा. रोहित कुमार शाक्य जनरल सर्जन द्वारा लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय सलाह दी गई। इस दौरान डा. मनोज माहेश्वरी ने बताया कि प्रत्येक सोमवार व बृहस्पतिवार को अस्पताल में पित्त की थैली, हर्निया, बच्चादानी, ओवेरियन सिस्ट, गुर्दे की पथरी, पेशाब की नली की पथरी के साथ अपेंडिक्स एवं बबासीर हाइड्रोसील भगंदर आदि के जटिल आपरेशन की सुविधा उपलब्ध है। वरिष्ठ चिकित्सक मनोज माहेश्वरी ने एक वार्ता में कहा कि नवजात और बड़े बच्चों में बुखार की अधिक शिकायत मिल रही है। उन्होंने कहा कि बीमार होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं और चिकित्सक की सलाह के बगैर दवा न दें। पानी को अच्छे से उबालकर पीएं। और बाजार में खुले में बिकने वाली चीजों का सेवन करने से बचे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आषाढ़ मास में शिव शक्ति भवन मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में हुआ भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार

Spread the loveबिल्सी। नगर के शिव शक्ति भवन मंदिर में सोमवार को आषाढ़ मास के …

error: Content is protected !!