Breaking News

बालाजी महाराज का जन्मोत्सव 5 नवम्बर को बड़े धूमधाम और श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया जाएगा

Spread the love

बिसौली। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बालाजी बलदेवधाम गुधनी पर बालाजी महाराज का जन्मोत्सव 5 नवम्बर को बड़े धूमधाम और श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया जाएगा। धाम पर आयोजित बैठक में सभी सेवादार एकत्र हुए, जहाँ आगामी उत्सव की रूपरेखा तय की गई।महाराज श्री ललितेश्वर गुरुदेव महाराज ने सभी सेवादारों को पृथक-पृथक सेवाओं की जिम्मेदारी सौंपी और आशीर्वचन देते हुए कहा श्री हनुमान जी महाराज की जो सच्चे मन से सेवा करता है, प्रभु उसका सदा कल्याण करते हैं। गुरुदेव महाराज के वचनों से प्रेरित होकर सभी सेवादारों ने तन-मन-धन से बाबा की सेवा करने का संकल्प लिया और जन्मोत्सव को ऐतिहासिक बनाने का आश्वासन दिया। धाम परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। “जय-जय श्री बालाजी महाराज” के जयकारों ने पूरे वातावरण को भक्ति और उत्साह से भर दिया। श्रद्धालु अब उत्सव की प्रतीक्षा में उमंग और आनंद से सराबोर हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, किसानों और मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

Spread the loveबदायूं। मत्स्य विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाने के इच्छुक मत्स्य …

error: Content is protected !!