Breaking News

एसडीओ के नेतृत्व में चला विद्युत चेकिंग अभियान, 14 बकायेदारों के काटे कनेक्शन

Spread the love

एसडीओ के नेतृत्व में चला विद्युत चेकिंग अभियान, 14 बकायेदारों के काटे कनेक्शन

सहसवान, बिजली विभाग ने बकाया वसूली के लिए अपना अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को एसडीओ विपिन कुमार गुप्ता के निर्देशन में जेई डीएन प्रसाद और टीम ने बकायेदारों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान 14 लोगों के कनेक्शन काटे गए, जिन पर हजारों रुपये का बिजली बिल बकाया था।
एसडीओ विपिन कुमार गुप्ता ने बताया कि यह अभियान उन उपभोक्ताओं के लिए है जो लंबे समय से बिल का भुगतान नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समय पर बिल जमा करना उपभोक्ताओं का कर्तव्य है और जो लोग ऐसा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जेई ने क्षेत्र में टीम के साथ घूम-घूम कर ऐसे घरों की पहचान की जिन पर भारी-भरकम बकाया था। कई उपभोक्ताओं ने मौके पर ही आंशिक भुगतान कर दिया, लेकिन जो लोग ऐसा नहीं कर पाए, उनके कनेक्शन तुरंत काट दिए गए। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।
जेई ने चेतावनी दी है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने बकाया बिल का जल्द से जल्द भुगतान कर दें, ताकि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।इस मौके पर सुनील यादव,रहमान,फैजान,मुबारक , पप्पन,सिद्दकी, चांद,आदि मौजूद रहे ।संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!