16 सितम्बर को होगा एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन
बदायूँ : 12 सितम्बर। जिला रोजगार सहायता अधिकारी शशिकांत ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 सितम्बर को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय बदायूॅ की ओर से जे0एस0 डिग्री कालेज उनौला जिला बदायॅॅू में किया जा रहा है। जिसमें लगभग 08 कम्पनियां जैसे एस0आई0एस0 सिक्योरिटी कम्पनी देहरादून, भगवती प्रोडक्स प्रा0लि0 नोयडा, एस0एन0स्टाफिंग सॉल्यूशन प्रा0लि0, मदसन कम्पनी भिवाडी राजस्थान, वी0पी0एल0मोबाईल कम्पनी ्रपा0लि0 नोयडा, डिक्शन टेक्निलॉजी इन्डिया लिमिटेड कम्पनी, फिलिपकार्ट कम्पनी नोयडा हरियाणा, ब्राईट फयूचर ऑरगेनिक हर्बल एण्ड आर्युवेदिक प्रा0लि0 आदि प्रतिभाग कर रही है।
उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक संख्या में अभ्यर्थी रोजगार मेला में पहुॅचकर रोजगार मेलों के माध्यम से निजी क्षेत्र की नौकरियों में सुनहरा अवसर पायें। इस रोजगार मेलें में हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक, स्नातकोत्तर एवं आई0टी0आई0 एवं जी0टी0आई0 उत्तीर्ण समस्त ट्रैडों के अभ्यर्थी मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। यह येजना उत्तर प्रदेश सरकार के युवाओं के लिए निजी क्षेत्र की कम्पनियों में रोजगार उपलब्ध कराने की सौगात है। अतः समस्त अभ्यर्थियों से अपील है कि वे अपने सभी प्रमाण पत्रों एवं शैक्षिक योग्यता वॉयोडाटा सहित अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर इस योजना का लाभ उठायें। रोजगार मेला उ0प्र0 शासन की महत्वाकांक्षी योजना है।
—–
आज 13 सितम्बर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
बदायूँ : 12 सितम्बर। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधी/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिव कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ निर्देशानुक्रम में एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूँ द्वारा 13 सितम्बर 2025 को जनपद बदायूँ में समय पूर्वान्ह 10ः00 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन मा0 जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ की अध्यक्षता में किया जाना सुनिश्चित किया गया है। राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में चिन्हित किये गये वादों का निस्तारण किया जाएगा।
—-