Breaking News

मां ने किशोरी पर छिड़का पैट्रोल, पुलिस से की शिकायत

Spread the love

मां ने किशोरी पर छिड़का पैट्रोल, पुलिस से की शिकायत

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव परौली की एक किशोरी ने अपनी मां पर जाने मारने की नियत से पैट्रोल छिड़कने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

गांव निवासी 15 वर्षीय शिवानी पुत्री कुंवरपाल ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि कुछ दिन पहले उसके पिता की मौत हो गई। जिसके बाद उसकी मां विमला देवी व परिवार के लोग उसके साथ गलत व्यवहार करते है। शुक्रवार की रात आठ बजे उसकी मां ने उसके साथ मारपीट कर उसके ऊपर पैट्रोल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की। वह किसी तरह बच गई। बाद में उनसे फोन कर डायल 100 पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसने मामले को शांत किया। शिवानी ने उक्त प्रकरण की जांच कर दोषी मां व अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधवा पेंशनधारक महिलाएं प्राथमिकता से बनवाएं फैमिली आईडी, जल्द कार्यालय में करें जमा

Spread the loveबदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने जनपद की निराश्रित महिला पेंशन (विधवा …

error: Content is protected !!