Breaking News

चोला चढ़ाने से पूर्ण होती है सभी मनोकामनाएं

Spread the love

चोला चढ़ाने से पूर्ण होती है सभी मनोकामनाएं

बिल्सी। तहसील रोड स्थित तहसील मोड़ स्थित श्री शिव शक्ति ओम मंदिर पर श्री बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों ने शनिवार को हनुमान जी पर चोला चढ़ाकर विशेष श्रृंगार किया गया। बाद में भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया। इधर, मोहल्ला संख्या चार सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में महंत संजय शर्मा और भक्तों ने बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया। इसके बाद यहां बाबा के भक्तों ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद बाबा का भोग लगाया गया। आरती के अलावा यहां हनुमान चालीसा का पाठ और अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। उसके बाद यहां सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। मंहत ने कहा कि जो भी भक्त बाबा पर श्रध्दा के साथ चोला चढ़ाकर पूजा-अर्चना करता है, बाबा उसकी सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

Spread the loveअधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण, निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई के निर्देश संवाददाता …

error: Content is protected !!