Breaking News

कोटेदार के खिलाफ लामबंद ग्रामीण , धोखे से राशन चोरी करने का आरोप ग्रामीणो ने सीएम पोर्टल पर की शिकायत

Spread the love

कोटेदार के खिलाफ लामबंद ग्रामीण , धोखे से राशन चोरी करने का आरोप ग्रामीणो ने सीएम पोर्टल पर की शिकायत
उसहैत: ब्लॉक उसावा के गांव मुबारकपुर, त्रिलोकपुर, डडिया नगला व अक्टुइयां कलां के ग्रामीणों ने सरकारी राशन की दुकान संचालक कोटेदार ओमपाल पुत्र जयनारायण पर धोखे से अंगूठा लगवाकर राशन हड़पने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। एक दिव्यांग ग्रामीण अनवार का आरोप है कि कोटेदार ओमपाल ने राशन कार्ड बनवाने के नाम पर एक हज़ार पांच सौ रुपए की रिश्वत ली फिर भी काम नहीं किया, वहीं एक अन्य ग्रामीण का आरोप है कि ओमपाल ने इसके नाबालिग बेटे से अंगूठा लगवाकर राशन नहीं दिया पूछने पर केवाईसी न होने का बहाना बना कर उसे भगा दिया। शिकायत करने पर भाजपा सरकार हमारी होने की धमकी दी।वहीं एक और ग्रामीण ठाकुर विशनू उर्फ कल्लू का आरोप है उनके 04यूनिट है 20किलो में मात्र 12किलो गेंहू व चावल देता है और पूछने पर कहता चले जाओ इतना ही मिलेगा हमारी सरकार है जो चाहो कर लेना रविवार को उक्त गांव के राजवीर पुत्र द्वारिका, कपाल पुत्र नेक्सू लाल, मनोज पुत्र राजवीर,नरेश पुत्र द्वारिका, संतवीर पुत्र नेक्सू, मोर श्री पत्नी विजेंद्र,शिवपाल पुत्र महेंद जाटव वेदपाल पुत्र हाकिम जाटव, मुनीश पुत्र कल्यान,लीलाराम पुत्र रामपाल, जाटव, वहीं तिलोकपुर निवासी क्रपाल पुत्र वावूराम,रक्षपाल पुत्र बदनसिह, पान सिंह पुत्र वावूराम,और मुवारिक पुर निवासी फकीरे पुत्र,मजहर अली, रसलदार पुत्र दिलदार,सत्यवीर पुत्र बुधपाल ठाचुर कल्लू पुत्र बुधपाल, डडिया नगला निवासी रतीराम पुत्र वहोरन ने एक राय होकर कोटेदार ओमपाल के विरुद्ध सड़को पर उतर प्रदर्शन कर सीएम पोर्टल पर उक्त कोटेदार के विरुद्ध उच्च स्तरीय जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

25 हजार का इनामी शातिर अपराधी विष्णु गिरफ्तार, तमंचा-बाइक बरामद

Spread the loveबदायूं। फैजगंज बेहटा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …