Breaking News

हिन्दी का अपमान राष्ट्र का अपमान है : प्रश्रय आर्य

Spread the love

हिन्दी का अपमान राष्ट्र का अपमान है : प्रश्रय आर्य

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी में स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर में आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग आयोजित किया गया। इस अवसर पर यज्ञ भजन सत्संग किया गया। यज्ञ के उपरान्त हिन्दी दिवस मनाया गया। पं प्रश्रय आर्य जय ने कहा कि हिन्दी संस्कृत की बेटी है, अत्यन्त सरल, दोष रहित एक सम्पूर्ण भाषा है जो राष्ट्र को जोड़ने में समर्थ है। उन्होंने कहा दक्षिण भारत में भारतीयों के द्वारा ही हिंदी का अपमान किया जा रहा है यह अपने आप में राष्ट्र का अपमान है। देश जब आजाद हुआ था तब क्षेत्रीय भाषाओं को भी पूरी मानता और सम्मान दिया गया था किंतु हिंदी को राष्ट्रभाषा का स्थान दिया गया। हिंदी ही एकमात्र वह भाषा है जो पूरे विश्व में सर्वाधिक बोली और समझी जाती है। आचार्य तृप्ति आर्य ने सुन्दर भजन सुनाए। इस मौके पर राकेश आर्य, नौवतराम आर्य, अनिल उपाध्याय, मुन्नी देवी, पंजाब सिंह, कौशिकी रानी, मोना रानी, ईशा आर्य आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गुरुओं का सम्मान करना रही भारतीय संस्कृति की महान परंपरा : संजीव

Spread the loveबदायूं : स्काउट भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र पर शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान …