बिसौली। एसडीबी पब्लिक स्कूल में सोमवार को एसपी देहात हृदेश कुमार कठेरिया ने छात्रों को सुरक्षा, कानून, साइबर अपराध और हेल्पलाइन से जुड़ी उपयोगी जानकारी दी। वही छात्राओं को आत्मरक्षा और आत्मनिर्भरता का पाठ पढ़ाया गया।
श्री देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी देहात हृदेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को कानून, सुरक्षा, साइबर अपराध और ट्रैफिक नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस हर समय आमजन की सुरक्षा के लिए तत्पर है। किसी भी असहज या संदिग्ध स्थिति में पुलिस को तुरंत सूचना दें। उन्होंने छात्राओं से संवाद करते हुए 1090 और 181 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की और भरोसा दिलाया कि शिकायत करने वालों की पहचान उजागर नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि महिला सुरक्षा यूपी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। एसपी देहात ने साइबर अपराध को लेकर छात्रों को सावधान करते हुए कहा कि कोई भी बैंक या ओटीपी संबंधी जानकारी फोन पर साझा न करें। इससे साइबर ठग आपकी गाढ़ी कमाई उड़ा सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन वाइस प्रिंसिपल शारदा बावेजा ने किया। स्कूल के डायरेक्टर अखिलेश वार्ष्णेय व मीनू बत्रा ने सभी अतिथियों को मोमेंटो एवं बुके भेंट कर सम्मान किया। इस दौरान सीओ सुनील कुमार सिंह, इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह, शिक्षक प्रदीप, निशांत, प्रशांत, सविता, पारुल, रचुल, सुजीत, एमपी सिंह, अनमोल, विष्णु कश्यप आदि उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat